Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
मुख्यमंत्री
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Crime
Dm
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर

सीनियर सिटीजन एसोसिएशन पिंजौर ने धूमधाम से मनाया स्वतंत्रता दिवस, रंजीत उप्पल ने किया ध्वजारोहण.... पिंजौर। (राष्ट्रीय कदम) ब्यूरो: आज पूरे देश में 80वां स्वतंत्रता दिवस देशभक्ति और उत्साह के साथ मनाया गया। इसी कड़ी में सीनियर सिटीजन एसोसिएशन पिंजौर की ओर से बिटना रोड स्थित एसोसिएशन के कार्यालय में भी स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भाजपा नेता रंजीत उप्पल ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। कार्यक्रम में पहुंचने पर एसोसिएशन के प्रधान लाल सिंह, सुरिंदर शर्मा सहित अन्य पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने मुख्यातिथि रंजीत उप्पल का फूल-मालाएं पहनाकर गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान कार्यालय परिसर देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया और उपस्थित लोगों में स्वतंत्रता दिवस को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला। मुख्यातिथि रंजीत उप्पल ने विधिवत रूप से राष्ट्रीय ध्वज फहराया। ध्वजारोहण के बाद सभी उपस्थित सदस्यों ने सम्मानपूर्वक राष्ट्रगान गाया। राष्ट्रगान के दौरान पूरा वातावरण देशभक्ति की भावना से ओत-प्रोत हो गया। इस अवसर पर रंजीत उप्पल ने सभी क्षेत्रवासियों एवं सीनियर सिटीजन एसोसिएशन के सदस्यों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि देश की आजादी असंख्य स्वतंत्रता सेनानियों के संघर्ष और बलिदान का परिणाम है। उन्होंने कहा कि हमें आजादी के महत्व को समझते हुए देश की एकता, अखंडता और भाईचारे को मजबूत करने के लिए मिलकर कार्य करना चाहिए। उन्होंने कहा कि वरिष्ठ नागरिक समाज के लिए मार्गदर्शक की भूमिका निभाते हैं और उनके अनुभव एवं सुझाव युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणादायक हैं। समाज और देश के विकास में वरिष्ठ नागरिकों के योगदान को हमेशा सम्मान मिलना चाहिए। एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने भी स्वतंत्रता दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए देश की प्रगति, सामाजिक एकता और आपसी भाईचारे के लिए सभी को मिलकर कार्य करने का आह्वान किया। समारोह का समापन देशभक्ति की भावना और सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाओं के साथ हुआ।

Jagadhri, Yamuna Nagar | Aug 16, 2026

MORE NEWS

*पालिका व फायर कर्मचारियों ने नगर निगम महापौर के आवास पर जोरदार प्रदर्शन कर सौपा ज्ञापन*

*पालिका व फायर कर्मचारी 18 अगस्त को नगर निगम गेट पर 2 घंटे तालाबंदी कर फुकेंगे मंत्री विपुल गोयल का पुतला :-गुलशन भारद्वाज*

*यमुनानगर 17 अगस्त। नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा शाखा हरियाणा अग्निशमन विभाग कर्मचारी यूनियन के आह्वान पर लगातार 12वें दिन दमकल केंद्र यमुनानगर पर एकत्रित होकर हड़ताल शुरू की गई 12वें दिन की हड़ताल की अध्यक्षता प्रधान विजेंद्र सिंह ने कि व संचालन सचिव रिंकू कुमार ने किया उन्होंने कहा कि 13 मई को हुए समझौते मे मांगों पर सहमति बनने के बावजूद उन्हें लागू न किए जाने के विरोध में पालिका एवं फायर कर्मचारियों ने आंदोलन को और तेज करते हुए कन्हैया साहिब चौक से नगर निगम महापौर के आवास तक प्रदर्शन किया और उनके प्रतिनिधि को अपनी मानी गई मांगों का ज्ञापन सोपा।महापौर प्रतिनिधि से संघ की ओर से मांग की गई कि नगर निगम सदन कर्मचारियों की मांगों के समर्थन में सदन प्रस्ताव पारित कर सरकार को भेजें,जिससे 13 मई के समझौते को लागू किया जाए।*
*यूनियन के राज्य महासचिव गुलशन भारद्वाज ने बताया कि सरकार ने पालिका व फायर के कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने, ठेका प्रथा समाप्त कर कर्मचारियों को विभाग के रोल पर लेने, न्यूनतम वेतन देने, सफाई एवं सीवर कर्मचारियों की पक्की भर्ती करने सहित कर्मचारियों की 17 मांगों पर सहमति जताई थी। इसके बावजूद आज तक इन मांगों को लागू करने के लिए आवश्यक आदेश जारी नहीं किए गए हैं।*
*उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा कर्मचारियों के साथ किए गए इस विश्वासघात के खिलाफ 18 अगस्त को नगरपालिका व फायर कर्मचारी नगर निगम कार्यालय में दो घंटे तालाबंदी करेंगे। इस दौरान कर्मचारी सरकार के प्रति विरोध दर्ज करवाते हुए “विश्वासघात दिवस” मनाएंगे तथा राजस्व एवं आपदा प्रबंधन व निकाय मंत्री विपुल गोयल की शव यात्रा निकाल कर विरोध प्रदर्शन करते हुए पुतला दहन करेंगे।*
*उन्होंने बताया कि 20 से 25 अगस्त तक विधायकों व मंत्रियो के आवास एवं कार्यालयों पर प्रदर्शन करते हुए नगर पालिका व फायर कर्मचारियों की मांगों का ज्ञापन सौंप कर मांग करेगा की आने वाले विधानसभा सत्र में नगर पालिका व फायर कर्मचारियों की 13 मई को मानी गई मांगो का समर्थन कर लागू करवाया जाए। इस दौरान कर्मचारियों द्वारा शहरों के मुख्य बाजारों में भी जनता से आंदोलन में सहयोग की अपील की जाएगी।*
*कर्मचारी जनता के बीच सरकार से सवाल करेंगे कि सफाई व फायर कर्मचारियों के साथ भेदभावपूर्ण एवं दुर्व्यवहारपूर्ण रवैया क्यों अपनाया जा रहा है सरकार को कर्मचारियों के साथ किए गए समझौते को लागू कर फरीदाबाद अग्निकांड में शहीद हुए फायर कर्मचारियों के आश्रितों को 50-50 लाख रुपए मुआवजा,परिवार के आश्रितों को एक नियमित सरकारी नौकरी,पालिका व फायर के कच्चे कर्मचारियों को पक्का, सफाई एवं सीवर कर्मचारियों की नियमित भर्ती तथा सीवर में होने वाली मौतों पर प्रभावी रोक लगाने के लिए ठोस निर्णय लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि यदि सरकार ने कर्मचारियों की मांगों का समाधान नहीं किया तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा।*
*संघ सभी कर्मचारी, मजदूर, किसान, दलित, सामाजिक संस्थाओं एवं दलित संगठनों से अपील की है कि वे पालिका एवं फायर कर्मचारियों के आंदोलन में सहयोग एवं समर्थन करें तथा सरकार से कर्मचारियों की न्यायपूर्ण मांगों को लागू करवाने में अपनी भूमिका निभाएं। धरने पर पहुंचे रिटायर्ड कर्मचारी संघ के जिला प्रधान जोत सिंह,सीटू नेता विनोद त्यागी,स्वास्थ्य जिला प्रधान विजय कुमार, पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल वर्कर यूनियन चैयरमेन किशोर कुमार,जिला सचिव प्रेम प्रकाश, फायर से ललित कुमार, विरेंद्र धीमान, सुखबीर सिंह, अमरीक सिंह, तेजिंदर सिंह,अनिल कुमार,नरेश कुमार,राजीव कुमार, विशाल, नवनीत, राजेंद्र,अमित कुमार, विनोद कुमार, शेर सिंह,रिंकू कुमार,कुलदीप सिंह सहित अन्य ने भी संबोधित किया*

*पालिका व फायर कर्मचारियों ने नगर निगम महापौर के आवास पर जोरदार प्रदर्शन कर सौपा ज्ञापन* *पालिका व फायर कर्मचारी 18 अगस्त को नगर निगम गेट पर 2 घंटे तालाबंदी कर फुकेंगे मंत्री विपुल गोयल का पुतला :-गुलशन भारद्वाज* *यमुनानगर 17 अगस्त। नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा शाखा हरियाणा अग्निशमन विभाग कर्मचारी यूनियन के आह्वान पर लगातार 12वें दिन दमकल केंद्र यमुनानगर पर एकत्रित होकर हड़ताल शुरू की गई 12वें दिन की हड़ताल की अध्यक्षता प्रधान विजेंद्र सिंह ने कि व संचालन सचिव रिंकू कुमार ने किया उन्होंने कहा कि 13 मई को हुए समझौते मे मांगों पर सहमति बनने के बावजूद उन्हें लागू न किए जाने के विरोध में पालिका एवं फायर कर्मचारियों ने आंदोलन को और तेज करते हुए कन्हैया साहिब चौक से नगर निगम महापौर के आवास तक प्रदर्शन किया और उनके प्रतिनिधि को अपनी मानी गई मांगों का ज्ञापन सोपा।महापौर प्रतिनिधि से संघ की ओर से मांग की गई कि नगर निगम सदन कर्मचारियों की मांगों के समर्थन में सदन प्रस्ताव पारित कर सरकार को भेजें,जिससे 13 मई के समझौते को लागू किया जाए।* *यूनियन के राज्य महासचिव गुलशन भारद्वाज ने बताया कि सरकार ने पालिका व फायर के कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने, ठेका प्रथा समाप्त कर कर्मचारियों को विभाग के रोल पर लेने, न्यूनतम वेतन देने, सफाई एवं सीवर कर्मचारियों की पक्की भर्ती करने सहित कर्मचारियों की 17 मांगों पर सहमति जताई थी। इसके बावजूद आज तक इन मांगों को लागू करने के लिए आवश्यक आदेश जारी नहीं किए गए हैं।* *उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा कर्मचारियों के साथ किए गए इस विश्वासघात के खिलाफ 18 अगस्त को नगरपालिका व फायर कर्मचारी नगर निगम कार्यालय में दो घंटे तालाबंदी करेंगे। इस दौरान कर्मचारी सरकार के प्रति विरोध दर्ज करवाते हुए “विश्वासघात दिवस” मनाएंगे तथा राजस्व एवं आपदा प्रबंधन व निकाय मंत्री विपुल गोयल की शव यात्रा निकाल कर विरोध प्रदर्शन करते हुए पुतला दहन करेंगे।* *उन्होंने बताया कि 20 से 25 अगस्त तक विधायकों व मंत्रियो के आवास एवं कार्यालयों पर प्रदर्शन करते हुए नगर पालिका व फायर कर्मचारियों की मांगों का ज्ञापन सौंप कर मांग करेगा की आने वाले विधानसभा सत्र में नगर पालिका व फायर कर्मचारियों की 13 मई को मानी गई मांगो का समर्थन कर लागू करवाया जाए। इस दौरान कर्मचारियों द्वारा शहरों के मुख्य बाजारों में भी जनता से आंदोलन में सहयोग की अपील की जाएगी।* *कर्मचारी जनता के बीच सरकार से सवाल करेंगे कि सफाई व फायर कर्मचारियों के साथ भेदभावपूर्ण एवं दुर्व्यवहारपूर्ण रवैया क्यों अपनाया जा रहा है सरकार को कर्मचारियों के साथ किए गए समझौते को लागू कर फरीदाबाद अग्निकांड में शहीद हुए फायर कर्मचारियों के आश्रितों को 50-50 लाख रुपए मुआवजा,परिवार के आश्रितों को एक नियमित सरकारी नौकरी,पालिका व फायर के कच्चे कर्मचारियों को पक्का, सफाई एवं सीवर कर्मचारियों की नियमित भर्ती तथा सीवर में होने वाली मौतों पर प्रभावी रोक लगाने के लिए ठोस निर्णय लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि यदि सरकार ने कर्मचारियों की मांगों का समाधान नहीं किया तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा।* *संघ सभी कर्मचारी, मजदूर, किसान, दलित, सामाजिक संस्थाओं एवं दलित संगठनों से अपील की है कि वे पालिका एवं फायर कर्मचारियों के आंदोलन में सहयोग एवं समर्थन करें तथा सरकार से कर्मचारियों की न्यायपूर्ण मांगों को लागू करवाने में अपनी भूमिका निभाएं। धरने पर पहुंचे रिटायर्ड कर्मचारी संघ के जिला प्रधान जोत सिंह,सीटू नेता विनोद त्यागी,स्वास्थ्य जिला प्रधान विजय कुमार, पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल वर्कर यूनियन चैयरमेन किशोर कुमार,जिला सचिव प्रेम प्रकाश, फायर से ललित कुमार, विरेंद्र धीमान, सुखबीर सिंह, अमरीक सिंह, तेजिंदर सिंह,अनिल कुमार,नरेश कुमार,राजीव कुमार, विशाल, नवनीत, राजेंद्र,अमित कुमार, विनोद कुमार, शेर सिंह,रिंकू कुमार,कुलदीप सिंह सहित अन्य ने भी संबोधित किया*

Jagadhri, Yamuna Nagar | Aug 17, 2026

मटका चौक से रक्षक विहार #जगाधरी

मटका चौक से रक्षक विहार #जगाधरी

Jagadhri, Yamuna Nagar | Aug 17, 2026

#पोस्टआफिस के काम के लिए पहुंचे #रक्षकविहार #जगाधरी

#पोस्टआफिस के काम के लिए पहुंचे #रक्षकविहार #जगाधरी

Jagadhri, Yamuna Nagar | Aug 17, 2026