Public App Logo
राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की पैनी नजर, सुरक्षा के किये व्यापक पुलिस प्रबंध- हेमेंद्र कुमार मीणा ,एसपी रेवाड़ी। रेवाड़ी समाचार पंकज कुमार। - स्वतंत्रता दिवस समारोह संपन्न होने तक एनएच-48 (दिल्ली-जयपुर हाईवे) पर गुरुग्राम-दिल्ली की तरफ यात्रा करने से बचें भारी वाहन चालक। राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस का जिला स्तरीय समारोह 15 अगस्त 2026 को पूरी गरिमा और हर्षोल्लास से मनाया जायेगा। उल्लेखनीय है कि नई अनाज मंडी रेवाड़ी में 15 अगस्त को हरियाणा के खाद्य एवं आपूर्ति राज्य मंत्री श्री राजेश नागर जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में बतौर मुख्यातिथि शिरकत कर ध्वजारोहण करेंगे और परेड की सलामी लेंगे। श्री हेमेंद्र कुमार मीणा, आईपीएस पुलिस अधीक्षक रेवाड़ी ने जानकारी देते हुये बतलाया कि हर वर्ष की भांति इस बार भी जिला रेवाड़ी में 80 वें राष्ट्रीय पर्व- स्वतंत्रता दिवस, 15 अगस्त 2026 को लेकर जिला पुलिस प्रशासन ने कड़े व्यापक प्रबंध किए हैं। इस अवसर पर एक हजार से ज्यादा पुलिसकर्मी सुरक्षा के लिए जिला में मौजूद रहेंगे। उन्होंने कहा कि जिले में कानून व्यवस्था एंव शांति की दृष्टि से 6 इंटरस्टेट नाके सहित अलग-अलग जगह 17 नाके स्थापित किये गये हैं जिनका मुख्य उद्देश्य समारोह स्थल व गुरुग्राम, दिल्ली की तरफ जाने वाले भारी वाहनो एवं अनाधिकृत भीड़ की रोकथाम करना है। सुरक्षा को लेकर लगाए गए पुलिस नाकों के द्वारा संदिग्धों पर नजर रखी जा रही है और आनें जानें वालें संदिग्ध व्यक्ति/वाहनों को चेक किया जा रहा है। स्वतंत्रता दिवस समारोह स्थल नई अनाज मंडी रेवाड़ी, बावल व कोसली में व्यापक तौर पर सुरक्षा के प्रबंध किये गये है। पब्लिक इन्ट्री गेट पर मैटल डोर डिटेक्टर लगाये गये हैं। चप्पे-चप्पे पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी। ड्रोन का प्रयोग करना किसी के लिए भी पूर्णतया वर्जित किया गया है। समारोह को शांतिपूर्वक सम्पन्न कराना ही इस ड्यिूटी का मुख्य उद्देश्य है। सभी उप पुलिस अधीक्षकों/अधिकारियों एवं थाना प्रबंधकों व चौकी ईन्चार्ज को सुरक्षा की दृष्टि हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए साथ ही वीआईपी महोदय की सुरक्षा के लिए ब्रीफ किया गया है । होटल, ढाबे, धर्मशाला और पीजी पर विशेष निगरानी जिले में स्थित सभी होटल, धर्मशाला, पीजी और ढाबों पर निरंतर चेकिंग की जा रही है। बाहरी व्यक्तियों की पहचान, उनके ठहरने की जानकारी एवं गतिविधियों का रिकॉर्ड संबंधित पुलिस थानों को दिया जा रहा है। पुलिस की विशेष टीमें इन स्थलों पर दिन-रात निगरानी कर रही हैं। सोशल मीडिया पर कड़ी नजर पुलिस सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी विशेष निगरानी बनाए हुए है। किसी भी प्रकार की अफवाह, भ्रामक सूचना अथवा सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने वाली पोस्ट पर त्वरित कार्रवाई की जाएगी। साइबर सेल को पूरी तरह सतर्क कर दिया गया है, और असामाजिक तत्वों पर सख्त नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं। खुफिया तंत्र सक्रिय जिले में खुफिया एजेंसियों को भी पूरी तरह सक्रिय कर दिया गया है, जो लगातार संदिग्ध गतिविधियों पर नजर बनाए हुए हैं। सभी पुलिस अधिकारियों को अपने क्षेत्र में सतर्कता के साथ गश्त व निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस अधीक्षक की जनता से अपील पुलिस अधीक्षक श्री हेमेंद्र कुमार मीणा ने जिलेवासियों से अपील की है कि वे 15 अगस्त का पर्व शांतिपूर्ण एवं गरिमामय ढंग से मनाएं। यदि कोई संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु या गतिविधि दिखाई दे तो तुरंत नजदीकी पुलिस स्टेशन या हेल्पलाइन नंबर पर सूचना दें। इसके अलावा पुलिस अधीक्षक रेवाड़ी हेमेंद्र कुमार मीणा ने स्पष्ट कडे शब्दो मे कहा कि राष्ट्रीय पर्व- स्वतंत्रता दिवस पर अगर किसी असमाजिक तत्व ने कोई उपद्रव करने या व्यवधान डालने की कोशिश की तो उसे किसी भी कीमत पर बख्शा नही जाएगा और उसके खिलाफ कठोर कार्यवाही की जायेगी। पुलिस हर स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह मुस्तैद है। भारी वाहनों का निषेध- स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में आमजन की सुरक्षा को मद्देनजर रखते हुए दिनांक 14.08.26 समय 03:00PM से दिनांक 15.08.26 समय 02:00PM तक गुरुग्राम, दिल्ली जाने वाले भारी मालवाहक/वाणिज्य वाहनों के जाने पर रोक लगाई गई है। जिला पुलिस ने सभी भारी माल वाहक/वाणिज्य वाहन चालकों से अपील की है की वह 15 अगस्त को दोपहर 02:00 बजे तक एनएच-48 का प्रयोग करके गुरुग्राम-दिल्ली की तरफ यात्रा करने से परहेज करें तथा अधिक आवश्यकता होने पर एनएच-352 का प्रयोग करें। जिला पुलिस द्वारा जयपुर से दिल्ली, गुरुग्राम जाने वाले भारी वाहनों को एनएच-48 से एनएच-352 पर डाइवर्ट किया गया है। इसी प्रकार रेवाड़ी से दिल्ली, गुरुग्राम जाने वाले भारी वाहनों को कापड़ीवास फ्लाई ओवर के निचे से 75 फूटा रोड से भिवाड़ी (राजस्थान) की और डाइवर्ट किया गया है। इसलिए दिल्ली एवं गुरुग्राम जाने वाले भारी वाहन एनएच-352 का प्रयोग करें या दूसरे अन्य वैकल्पिक रास्तों का प्रयोग करें। ..................................................... फोटो संलग्न है। - Rewari News