Public App Logo
बिसाऊ। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नगर पालिका बिसाऊ सहित नगर के विभिन्न सरकारी एवं सामाजिक संस्थानों में ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किए गए। नगर पालिका परिसर में कनिष्ठ अभियंता सोमंत कुमार ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। कार्यक्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष पवन धौलपुरिया, विलास सैनी, कपिलेश शर्मा, ओमप्रकाश दायमा, कैप्टन जाफर अली, देवकीनंदन नवहाल, मदन लाल सैनी, मकसूद खान, वरिष्ठ लिपिक खेम सिंह राठी, राकेश कुमार, प्रदीप कुमार सहित पालिका कार्मिक, सफाई कर्मचारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। ध्वजारोहण के बाद शहीद रामस्वरूप की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर नगर पालिका की ओर से शहीद वीरांगना का सम्मान किया गया। स्वच्छ भारत अभियान के तहत बीपीएल परिवारों को कचरा पात्र वितरित किए गए। वहीं हर घर तिरंगा अभियान के तहत रंगोली बनाई गई और सार्वजनिक स्थलों को आकर्षक रोशनी से सजाया गया। नगर कांग्रेस कार्यालय में अध्यक्ष अयूब खान, पुलिस थाना परिसर में सीआई उमाशंकर शर्मा, तहसील भवन में तहसीलदार पवन कुमार ने ध्वजारोहण किया। राजकुमारी जगदीश प्रसाद कसेरा ट्रस्ट द्वारा संचालित निशुल्क अंग्रेजी माध्यम एकेडमी में हीरालाल दायमा एवं जगदीश प्रसाद कसेरा ने तिरंगा फहराया। राजकीय महाविद्यालय में सहायक प्रोफेसर शीशराम, जटिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. नितेश गर्वा, सेठ दुर्गादत्त जटिया राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में प्रधानाचार्य सुनील कुमार सूरा ने ध्वजारोहण किया। रेलवे स्टेशन पर स्टेशन अधीक्षक राजेंद्र कुमार, डिस्कॉम कार्यालय में एईएन अजीतपाल ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। सभी स्थानों पर राष्ट्रगान के साथ देशभक्ति का माहौल रहा। #tharkiawaazajay #bissau #15august #Congress #BJPIND Kunj Bihari Birmiwala - Churu News