Public App Logo
फुटबॉल टूर्नामेंट में शामिल हुए विधायक तौसीफ आलम बहादुरगंज। विधायक तौसीफ आलम रविवार को बहादुरगंज +2 रसल हाई स्कूल के स्टेडियम में आयोजित फुटबॉल टूर्नामेंट में शामिल हुए। उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया और बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं। इस दौरान शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। विधायक ने खिलाड़ियों की मेहनत, प्रतिभा और खेल भावना की सराहना करते हुए कहा कि खेल युवाओं के शारीरिक और मानसिक विकास के लिए बेहद जरूरी है। - Bahadurganj News