Public App Logo
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला न्यायालय परिसर सवाई माधोपुर में झंडारोहण एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित । सवाई माधोपुर, 15 अगस्त 2026। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सवाई माधोपुर के तत्वावधान में शनिवार को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला न्यायालय परिसर सवाई माधोपुर में झंडारोहण एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान कार्यवाहक जिला एवं सेशन न्यायाधीश डॉ. प्रियंका पारीक द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। इस दौरान न्यायिक अधिकारीगण, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के कर्मचारीगण, न्यायिक कर्मचारीगण एवं अधिवक्तागण ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर देश की स्वतंत्रता के लिए अपने प्राणों का बलिदान देने वाले स्वतंत्रता सेनानियों एवं वीर शहीदों को श्रद्धापूर्वक नमन किया गया तथा संविधान में निहित लोकतांत्रिक एवं न्यायिक मूल्यों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई गई। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के कर्मचारियों द्वारा कार्यालय में आपसी सहयोग से गमलों में पौधे लगाकर हरित एवं स्वच्छ वातावरण के निर्माण का संदेश दिया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की कार्यवाहक अध्यक्ष डॉ. प्रियंका पारीक तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव समीक्षा गौतम के मार्गदर्शन में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट मयंक पालीवाल, प्रिंसिपल मजिस्ट्रेट किशोर न्याय बोर्ड निधि शर्मा, सिविल न्यायाधीश एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट दीपांजलि जादौन, अतिरिक्त सिविल न्यायाधीश एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट संख्या-01 किरण प्रजापत सहित न्यायिक कर्मचारीगण एवं अधिवक्तागण द्वारा न्यायालय परिसर में विभिन्न प्रकार के पौधे लगाए गए। इस दौरान उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने पौधों की नियमित देखभाल एवं संरक्षण का संकल्प लिया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव समीक्षा गौतम ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस केवल राष्ट्रीय पर्व ही नहीं, बल्कि राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों और जिम्मेदारियों को स्मरण करने का अवसर भी है। पर्यावरण संरक्षण प्रत्येक नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है। छोटे स्तर पर किए गए प्रयास भी पर्यावरण संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं। इस अवसर पर अध्यक्ष अभिभाषक संघ संदीप शर्मा, अध्यक्ष न्यायिक कर्मचारी संघ प्रवीण शर्मा, वरिष्ठ मुंसरिम अनिल जैन, कार्यकारी सहायक खेमराज नामा सहित बड़ी संख्या में न्यायिक कर्मचारीगण, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के कर्मचारीगण एवं अधिवक्तागण उपस्थित रहे । - Gangapur News