
4 अक्टूबर को होगा ‘PURAB AUR PASCHIM’ का संगम
Sanskriti Group प्रस्तुत करेगा CULTURAL & FOOD FIESTA 2.0, संस्कृति, स्वाद, फैशन और मनोरंजन का होगा भव्य आयोजन
हिसार। शहर में संस्कृति, खान-पान, फैशन और मनोरंजन का अनूठा संगम देखने को मिलने वाला है। सामाजिक संस्था Sanskriti Group की ओर से 4 अक्टूबर 2026 को “CULTURAL & FOOD FIESTA 2.0 – PURAB AUR PASCHIM” का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम का आयोजन Midtown Grand, Hisar में शाम 7 बजे से होगा।
करीब 8 वर्षों से सामाजिक गतिविधियों से जुड़ा Sanskriti Group इस आयोजन के माध्यम से भारतीय संस्कृति की विविधता को आधुनिक मनोरंजन के साथ एक मंच पर प्रस्तुत करने जा रहा है। कार्यक्रम की खास थीम “Purab Aur Paschim” है, जिसमें भारतीय परंपराओं और आधुनिक पश्चिमी अंदाज का खूबसूरत मेल देखने को मिलेगा।
कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, पारंपरिक एवं आधुनिक फैशन शो, लाइव बैंड, डांस परफॉर्मेंस और मनोरंजन मुख्य आकर्षण रहेंगे। इसके साथ ही शहरवासियों के लिए विभिन्न प्रकार के Food Stalls और Shopping & Display Stalls भी लगाए जाएंगे, जहां अलग-अलग ब्रांड और व्यवसाय अपने उत्पादों का प्रदर्शन करेंगे।
आयोजन में पूर्व और पश्चिम की संस्कृति, पारंपरिक विरासत, आधुनिक फैशन, संगीत, नृत्य और खान-पान को एक साथ प्रस्तुत करने का प्रयास किया गया है। आयोजन समिति के अनुसार यह केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि परिवार और शहरवासियों के लिए संस्कृति एवं मनोरंजन से भरपूर एक संपूर्ण अनुभव होगा।
CULTURAL & FOOD FIESTA 2.0 – PURAB AUR PASCHIM में शहर के विभिन्न व्यवसायों, प्रायोजकों और स्थानीय प्रतिभाओं की भी सहभागिता रहेगी। आयोजन को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में हैं और शहरवासियों में कार्यक्रम को लेकर उत्साह देखने को मिल रहा है।
कार्यक्रम की जानकारी
कार्यक्रम: CULTURAL & FOOD FIESTA 2.0
थीम: PURAB AUR PASCHIM
दिनांक: 04 अक्टूबर 2026, रविवार
समय: शाम 4:00 बजे से
स्थान: Midtown Grand, Hisar
आयोजक: Sanskriti Group
“जहां Purab की परंपरा मिलेगी Paschim के अंदाज से — और बनेगा संस्कृति, स्वाद और मनोरंजन का यादगार उत्सव।”
Hisar, Hissar | Oct 1, 2026