मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मिले हिसार मेयर प्रवीण पोपली, विकास के मुद्दों पर हुई चर्चा
चंडीगढ़। हिसार नगर निगम के मेयर प्रवीण पोपली ने चंडीगढ़ स्थित संत कबीर कुटीर में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से सौजन्य भेंट की।
मेयर प्रवीण पोपली के अनुसार मुलाकात के दौरान प्रदेश के विकास, जनसेवा तथा हिसार शहर से जुड़े विभिन्न विषयों को लेकर चर्चा हुई। उन्होंने मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन और सकारात्मक सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।
प्रवीण पोपली ने कहा कि हरियाणा के विकास और हिसार के बेहतर भविष्य के लिए वे निरंतर समर्पण के साथ कार्य करते रहेंगे।
मुख्यमंत्री और हिसार मेयर की इस मुलाकात में शहर से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर हुई चर्चा को महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
Hisar, Hissar | Oct 1, 2026