25-25 हजार के इनामिया अपराधियों के कब्जे से जमीन मुक्त, फरियादी को अब भी पूर्ण न्याय का इंतजार
लालगंज तहसील पहुंचकर फरियादी ने अधिकारी से लगाई न्याय की गुहार
मिर्जापुर। जमीन पर कथित कब्जे के मामले में अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई करते हुए जमीन को कब्जा मुक्त कराया। मामले में घुग्गी यादव और लल्ली यादव का नाम सामने आया है। दोनों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित रह चुका है तथा उनके खिलाफ कई मुकदमे दर्ज होने की बात कही जा रही है।
अधिकारियों की कार्रवाई के बाद जमीन कब्जा मुक्त होने के बावजूद फरियादी का कहना है कि उसे अभी तक पूर्ण रूप से न्याय नहीं मिला है। फरियादी ने लालगंज तहसील पहुंचकर संबंधित अधिकारी से अपनी शिकायत दर्ज कराते हुए मामले में शेष कार्रवाई पूरी कराने और जमीन संबंधी विवाद का स्थायी समाधान कर न्याय दिलाने की गुहार लगाई है।