Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
मुख्यमंत्री
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Crime
Dm
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर

जिला पदाधिकारी, औरंगाबाद अभिलाषा शर्मा के निदेशानुसार जिला पंचायत राज पदाधिकारी इफ़्तेख़ार अहमद की अध्यक्षता में योजना भवन, औरंगाबाद में जिला के सभी पंचायत सचिवों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में पंचायत स्तर पर संचालित विभिन्न विकास योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई तथा उनके प्रभावी एवं समयबद्ध क्रियान्वयन को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। The silence media news बैठक के दौरान जिला पंचायत राज पदाधिकारी ने पंचायत सचिवों से एक-एक पंचायत की योजनाओं की अद्यतन स्थिति की जानकारी प्राप्त की तथा कार्यान्वयन में आ रही समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने निर्देश दिया कि सभी योजनाओं का क्रियान्वयन निर्धारित समय-सीमा के भीतर एवं पूर्ण गुणवत्ता के साथ सुनिश्चित किया जाए, ताकि आमजन को योजनाओं का लाभ समय पर प्राप्त हो सके। उन्होंने कहा कि पंचायत स्तर पर विकास योजनाओं के क्रियान्वयन में पंचायत सचिवों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। अतः सभी पंचायत सचिव योजनाओं की नियमित मॉनिटरिंग करें, अभिलेखों का अद्यतन संधारण सुनिश्चित करें तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही से बचें। बैठक में पंचायतों में संचालित विभिन्न योजनाओं की वित्तीय एवं भौतिक प्रगति की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों एवं पंचायत सचिवों को निर्देशित किया गया कि लंबित कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूर्ण कराया जाए। साथ ही योजनाओं के क्रियान्वयन में पूर्ण पारदर्शिता बनाए रखने तथा शासन द्वारा निर्गत दिशा-निर्देशों का अक्षरशः पालन करने पर विशेष बल दिया गया। #thesilencemedianews #abhilashasharmaias #aurangabad #GRAMG #औरंगाबाद #kutumba

Obra, Aurangabad | Aug 9, 2026