
विश्व हृदय दिवस पर सीएचसी पलिया में गोष्ठी, स्वस्थ हृदय के बताए उपाय
पलिया। विश्व हृदय दिवस के अवसर पर मंगलवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पलिया में जागरूकता गोष्ठी आयोजित की गई। गोष्ठी की अध्यक्षता सीएचसी अधीक्षक डॉ. भरत सिंह ने की, जबकि संचालन काउंसलर अंकित दीक्षित ने किया।
गोष्ठी में फिजिशियन डॉ. अजीत सिंह ने हृदय को स्वस्थ रखने के उपायों पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि हृदय रोगों और स्ट्रोक के खतरे से बचने के लिए जागरूकता के साथ स्वस्थ जीवनशैली अपनाना जरूरी है। संतुलित आहार, ताजी सब्जियों का सेवन, नमक का कम इस्तेमाल और नियमित व्यायाम हृदय को स्वस्थ रखने में महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने धूम्रपान व तंबाकू से पूरी तरह दूरी बनाने की भी अपील की।
काउंसलर अंकित दीक्षित ने बताया कि 30 वर्ष से अधिक उम्र के महिला-पुरुषों को नियमित रूप से बीपी और शुगर की जांच करानी चाहिए, जिसकी सुविधा सीएचसी पर निशुल्क उपलब्ध है। योग, पैदल चलना और पर्याप्त नींद भी हृदय रोग के जोखिम को कम करने में सहायक हैं।
इस दौरान डॉ. सुभाष राणा, राजीव मौर्या, गुलशन खान, मुकेश कुमार, सुधाकर वर्मा, डॉ. राजेंद्र वर्मा सहित स्वास्थ्य केंद्र का स्टाफ मौजूद रहा।
#highlightseveryone #paliakalankheri #नीमगाँव #लखीमपुर #followers #news #highlights