जब महिला थाने में पानी भर गया… तो नाव ही बनी पुलिस की ड्यूटी का सहारा!
लखीमपुर खीरी के पलिया में मोहाना और सुहेली नदियों के उफान ने हालात बिगाड़ दिए हैं। महिला थाना और अग्निशमन केंद्र परिसर में कई फीट पानी भर चुका है।
जिन पुलिसकर्मियों पर दूसरों की सुरक्षा की जिम्मेदारी है, आज वही पानी के बीच अपनी सुरक्षा की परवाह किए बिना ड्यूटी निभा रहे हैं।
राशन पहुंचाना हो, गश्त करनी हो या लोगों की मदद के लिए निकलना हो—हर रास्ते पर नाव का सहारा है। ऊपर से बाढ़ के पानी में मगरमच्छों का खतरा भी बताया जा रहा है।
उधर दर्जनों गांव पानी से घिरे हैं और कई परिवारों की जिंदगी घर की छतों और ऊंचे स्थानों तक सिमट गई है।
📍 पलिया की ये तस्वीरें सिर्फ बाढ़ नहीं दिखातीं… ये उस हौसले की कहानी हैं, जो पानी के बीच भी ड्यूटी से पीछे नहीं हटता।
#LakhimpurKheri #Palia #UPFlood #FloodUpdate #GroundReportअगर
Lakhimpur, Lakhimpur Kheri | Oct 1, 2026