Public App Logo
कृषि विज्ञान केंद्र में एलआरपी का 2 दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न, प्राकृतिक खेती विस्तार पर दिया जोर परम्परागत कृषि विकास योजना के तहत कृषि विज्ञान केंद्र, आगर में बुधवार को 2 दिवसीय एलआरपी (लोकल रिसोर्स पर्सन) प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस योजना के तहत पतंजलि संस्थान को जिले में 1000 हेक्टेयर क्षेत्र में प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने का लक्ष्य दिया गया है। प्रशिक्षण में एलआरपी सदस्यों को प्राकृतिक खेती, फसल एवं कीट प्रबंधन, मृदा स्वास्थ्य, मूल्य संवर्धन एवं जैविक प्रमाणीकरण की व्यावहारिक जानकारी प्रदान की गई। उप संचालक कृषि श्री गोपेश पाठक ने कहा कि प्राकृतिक खेती किसानों की लागत कम कर आय बढ़ाने एवं पर्यावरण संरक्षण का प्रभावी माध्यम है। उन्होंने इसे जनआंदोलन का रूप देने पर बल दिया। कार्यक्रम में पतंजलि के प्रतिनिधियों एवं के वी के के वैज्ञानिकों ने फसल प्रबंधन, पी जी एस प्रमाणीकरण एवं जैविक आदानों के उपयोग पर विस्तार से जानकारी दी । प्रशिक्षण के अंत में प्रतिभागियों ने जिले में प्राकृतिक खेती के विस्तार में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया। #Agarmalwa #आगरमालवा #जनसंपर्क #Jansampark_Madhya_Pradesh Department of Agriculture, Madhya Pradesh - Agar Malwa News