Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Crime
Jharkhand
Dm
Up
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर
Uttarpradesh

सारस्वत छात्रावास में मनाया स्वतंत्रता दिवस... सामाजिक भामाशाहों ने दिया अर्थ सहयोग... सारस्वत छात्रावास की हो रही है कायाकल्प.... 15 अगस्त 2026 बीकानेर। गंगाशहर मार्ग स्थित सारस्वत छात्रावास एवं अतिथिगृह प्रन्यास बीकानेर में 80 वां स्वतंत्रता दिवस राष्ट्रीय एकता, सामाजिक समरसता और सजातीय गतिशीलता के रुप में मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता खेताराम तावनियां तथा मंच संचालन ओमप्रकाश सारस्वा सहजरासर तथा देवेन्द्र सारस्वत द्वारा सामुहिक रुप से किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ ट्रस्टीगण खेताराम तावनियां, मोहनलाल सारस्वा खानीसर, फरसाराम तावनियां हिम्मटसर, एडवोकेट घनश्याम औझा, शिक्षाविद् ओमप्रकाश सारस्वत गंगाशहर, वेदप्रकाश सारस्वत नोखा, ओमप्रकाश गुरावा सुरजनससर तथा छात्रावास अध्यक्ष गोपीकिशन औझा द्वारा राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा का ध्वजारोहण किया गया और एक सुरताल में सामुहिक राष्ट्रगान किया गया। रामनारायण सारस्वत द्वारा देशभक्ति गीत प्रस्तुत किया गया। छात्रावास अधीक्षक राजाराम सारस्वत मलकीसर ने बताया कि सारस्वत छात्रावास एवम अतिथि गृह प्रन्यास बीकानेर में स्वतंत्रता दिवस का आयोजन अत्यंत हर्ष, उत्साह और गौरव के साथ मनाया गया। ध्वजारोहण के साथ पूरे छात्रावास का वातावरण देशभक्ति की भावना से ओत-प्रोत हो गया। सारस्वत छात्रावास अध्यक्ष गोपीकिशन औझा रामसर द्वारा छात्रावास में समाज के सहयोग से किये गये कायाकल्प की विस्तार से जानकारी दी गई। भवन में जलकुंड नवनिर्माण, आधुनिक सुसज्जित लायब्रेरी निर्माण व्यव्स्था, शौचालयों का नवीनीकरण, रंग-रोगन, आवासीय कमरों में लाइट फिटिंग, नव पलंग, गद्दों की उपलब्धता, वाटर कुलर, पंखे, कुलर्स, नई कुर्सियां की जानकारी प्रदान की गई। गोपीकिशन औझा ने कार्य योजना बताते हुए कहा कि जल्दी ही भामाशाहों के सहयोग से छात्रावास में सोलर बिजली सिस्टम लगाया जायेगा जिससे बिजली बिल पर होने वाले खर्च पर बचत हो सकेगी जिसका उपयोग छात्रावास की अन्य व्यवस्थाओं पर किया जा सकेगा। सचिव रामनिवास बामनवाली ने बताया कि ट्रस्टीगण, भामाशाह और वरिष्ठ समाजसेवी कार्यकर्ताओं का सम्मान किया गया। कार्यक्रम को पंच जगन्नाथ सारस्वा खारड़ा, विप्र फाउंडेशन प्रदेशाध्यक्ष धनसुख तावनियां, त्रिलोक चंद सारस्वत मुंदड़, नंदलाल सारस्वा खारड़ा तथा नरसिंह सारस्वत नोखा ने संबोधित किया। इससे पूर्व कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा भारतमाता तैल चित्र तथा मां सरस्वती प्राणप्रतिष्ठ मूर्ति पर माल्यार्पण, मंत्रोक्त देवी पूजन तथा दीप प्रज्वलन कर किया गया। कार्यक्रम में संरक्षक ईंजीनियर मदनलाल सारस्वत, प्रोफेसर महावीर प्रसाद गुरावा, मास्टरजी दौलतराम सारस्वा बड़ाबास, राजस्थान ब्राह्मण महासभा देहात जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश शर्मा राजेरां, वरिष्ठ समाजसेवी गणेशमल औझा गंगाशहर, भाजपा जिला देहात जिला मंत्री राजाराम ओझा, छात्रावास कोषाध्यक्ष महेश सारस्वा पुनरासर, युवा व्यवसाई शिव कुमार गुरावा, सत्यनारायण खांथड़िया, रुपचंद सारस्वा शेरेरां तथा एडवोकेट मांगीलाल सारस्वत ने संबोधित किया। कार्यक्रम में भैरुं रतन जस्सू, रामनिवास खांथड़िया, पवन कुमार ओझा गंगाशहर, डाॅ देवकिशन सारस्वत, सुभाष ओझा रामसर, हनुमान प्रसाद उपाध्याय तथा देवेन्द्र सारस्वत करनीसर सहित सारस्वत छात्रावास प्रबंध कार्यकारिणी, ट्रस्टीगण, छात्रावास में अध्ययनरत छात्रगण, अभिभावक, पूर्व छात्रगण तथा समाज के गणमान्य स्वजातीयगण उपस्थित हुए। कार्यक्रम के समापन अवसर पर नरेश सारस्वत लालमदेसर द्वारा आगुंतकों का आभार व्यक किया गया। इन भामाशाहों ने आर्थिक सहयोग प्रदान किया छात्रावास में आर्थिक सहयोग देने वाले सामाजिक भामाशाहों को साफा, अपर्णा तथा माल्यार्पण कर स्वागत किया गया जिनमें एक लाख एक हजार रुपये चानणमल सारस्वा चुरु, इक्यावन हजार रुपये महावीर गुरावा बेरासर, इक्कीस हजार रुपये खेताराम तांवणिया ठुकरियासर, इक्कीस हजार रुपये सांवरमल गुरावा कांगड़, ग्यारह हजार रुपये गणेश मल औझा गंगाशहर, ग्यारह हजार रुपये ओमप्रकाश सारस्वा सहजरासर, दस छत पंखे (पन्द्रह हजार रुपये) राकेश जी कायल मलकीसर बड़ा, तेईस गद्दे (ग्यारह हजार रुपये) जगदीश उपाध्याय सिनीयाला, एक कुलर (सात हजार रुपये) फरसाराम तावणिया हिम्मटसर तथा दस गद्दे (इकावन सौ रुपये) टिकूराम दीनदयाल औझाईया सहजरासर प्रमुख रहे।

Bikaner, Bikaner | Aug 16, 2026

MORE NEWS

वंदे मातरम् अपमान को लेकर भाजपा का मशाल जुलूस
क्या बोले भाजपा नेता 
कांग्रेस ने पर लगाए आरोप
#bikaner #rajasthan #protest #bikaner_update #bjp #bjprajasthan

वंदे मातरम् अपमान को लेकर भाजपा का मशाल जुलूस क्या बोले भाजपा नेता कांग्रेस ने पर लगाए आरोप #bikaner #rajasthan #protest #bikaner_update #bjp #bjprajasthan

Bikaner, Bikaner | Aug 16, 2026

कांग्रेस कार्यालय के बाहर हंगामा !
बीजेपी युवा मोर्चा का मशाल जुलूस पहुंचा कांग्रेस कार्यालय
कांग्रेस कार्यालय के बाहर बीजेपी-कांग्रेस कार्यकर्ता आमने-सामने
‘वंदे मातरम्’ को लेकर कथित अपमानजनक मामले के विरोध में निकाला गया था मशाल जुलूस
गांधी चौक से मशाल लेकर कांग्रेस कार्यालय पहुंचे बीजेपी युवा मोर्चा के कार्यकर्ता
कांग्रेस कार्यालय के बाहर दोनों पक्षों में जमकर नारेबाजी और विरोध प्रदर्शन
माहौल को देखते हुए मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात
शहर कांग्रेस कार्यालय के बाहर हंगामे की स्थिति, पुलिस ने संभाला मोर्चा
विरोध प्रदर्शन के दौरान दोनों दलों के कार्यकर्ताओं के बीच बढ़ा तनाव
कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट।
#bikaner #congress #bjp #virodh #rajasthan #vandematram #bikaner_update

कांग्रेस कार्यालय के बाहर हंगामा ! बीजेपी युवा मोर्चा का मशाल जुलूस पहुंचा कांग्रेस कार्यालय कांग्रेस कार्यालय के बाहर बीजेपी-कांग्रेस कार्यकर्ता आमने-सामने ‘वंदे मातरम्’ को लेकर कथित अपमानजनक मामले के विरोध में निकाला गया था मशाल जुलूस गांधी चौक से मशाल लेकर कांग्रेस कार्यालय पहुंचे बीजेपी युवा मोर्चा के कार्यकर्ता कांग्रेस कार्यालय के बाहर दोनों पक्षों में जमकर नारेबाजी और विरोध प्रदर्शन माहौल को देखते हुए मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात शहर कांग्रेस कार्यालय के बाहर हंगामे की स्थिति, पुलिस ने संभाला मोर्चा विरोध प्रदर्शन के दौरान दोनों दलों के कार्यकर्ताओं के बीच बढ़ा तनाव कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट। #bikaner #congress #bjp #virodh #rajasthan #vandematram #bikaner_update

Bikaner, Bikaner | Aug 16, 2026

बीकानेर से खबर

बीकानेर से खबर

Bikaner, Bikaner | Aug 16, 2026