
छतरपुर शहर के थाना कोतवाली पुलिस ने 10 वर्ष पुराने लूट के 2 प्रकरणों में फरार आरोपियों को महाराष्ट्र एवं अन्य स्थान से किया गिरफ्तार
आरोपी बबलू कंजर एवं पप्पू कंजर चोरी लूट जैसे 10 अपराधों में लिप्त, गोवा राज्य एवं उत्तर प्रदेश राज्य के ललितपुर जिले में वांछित
पुलिस थाना कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत वर्ष 2016 में गर्ल्स स्कूल के पास एवं इलाहाबाद बैंक के पास हुई लूट की अलग-अलग घटनाओं के संबंध में पृथक-पृथक प्रकरण पंजीबद्ध किए गए थे। उक्त दोनों लूट की घटनाओं में शामिल आरोपी विजय कंजर निवासी खमरौद, जिला शहडोल को पुलिस द्वारा पूर्व में गिरफ्तार किया जा चुका था, जबकि अन्य आरोपी लंबे समय से फरार चल रहे थे।
एसपी छतरपुर श्री रजत सकलेचा द्वारा उक्त दोनों लूट के प्रकरणों में फरार शेष आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीमों का गठन कर आवश्यक निर्देश दिए गए।
पुलिस टीमों द्वारा आरोपियों की तलाश हेतु महाराष्ट्र राज्य सहित मध्य प्रदेश के अनूपपुर, शहडोल एवं अन्य जिलों में लगातार दबिश दी गई।
*पुलिस टीम द्वारा महाराष्ट्र राज्य के नवी मुंबई, सेक्टर-12 से आरोपी बबलू उर्फ चंद्रभान कंजर पिता शिवधन कंजर निवासी खमरौड, जिला शहडोल को गिरफ्तार किया गया।
फरार आरोपी पप्पू कंजर पिता विनोद कंजर निवासी भोलगढ़, जिला अनूपपुर की अनूपपुर, शहडोल सहित अन्य स्थानों पर तलाश कर गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार दोनों आरोपियों के विरुद्ध प्रकरणों में विधिवत कार्यवाही करते हुए न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
आरोपी बबलू कंजर एवं पप्पू कंजर चोरी लूट जैसे करीब 10 अपराधों में लिप्त हैं, गोवा राज्य एवं उत्तर प्रदेश राज्य के ललितपुर जिले में वांछित हैं। संबंधित थाने से समन्वय स्थापित किया जा रहा है।
उक्त कार्यवाही में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री आदित्य पटले एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री अरुण कुमार सोनी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक सतीश सिंह, थाना प्रभारी गोयरा उपनिरीक्षक राजेंद्र जाटव, उपनिरीक्षक उमा परिहार, उपनिरीक्षक मोहिनी शर्मा, उपनिरीक्षक माया, प्रधान आरक्षक ईश्वर सिंह, आरक्षक मजहर खान, अंतिम चौहान, प्रकाश अहिरवार, पहाड़ सिंह, महिला आरक्षक सुनीता एवं पुलिस टीम की भूमिका रही।
#MPNews #MP #bundelkhand #chhatarpur