छतरपुर जिले के थाना नौगांव पुलिस ने अवैध रूप से पटाखों का परिवहन करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार- 10 बोरियों में भरे 60 पैकेट पटाखे एवं परिवहन में प्रयुक्त ओमनी वैन बरामद , आरोपी के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता, विस्फोटक अधिनियम एवं मोटरयान अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध
रात्रि पेट्रोलिंग के दौरान थाना नौगांव पुलिस को मऊरानीपुर तरफ से अवैध रूप से आतिशबाजी सामग्री के परिवहन की सूचना प्राप्त हुई। पुलिस टीम द्वारा भड़ार नदी के पास अस्थाई चेकिंग पॉइंट में संदिग्ध ओमनी वैन को रोककर चेक किया गया।
चेकिंग के दौरान ओमनी वैन में बोरियों में अवैध रूप से आतिशबाजी सामग्री (पटाखे) पाए गए। पुलिस द्वारा 10 बोरियों में रखे 60 पैकेट पटाखे एवं अवैध परिवहन में प्रयुक्त ओमनी वैन, कुल कीमत करीब ₹2,00,000 जप्त किया गया।
आरोपी अजय रजक पिता रामगोपाल रजक, निवासी खरका सानी मोहल्ला, मऊरानीपुर, जिला झांसी को गिरफ्तार कर थाना नौगांव में भारतीय न्याय संहिता, विस्फोटक अधिनियम एवं मोटरयान अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विधिवत कार्यवाही की गई।
उक्त कार्रवाई में एसडीओपी नौगांव श्री अमित मेश्राम के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी नौगांव निरीक्षक संजय राय, सहायक उप निरीक्षक प्रदीप मिश्रा, आरक्षक आशीष सिंह, गौरव तिवारी, यादवेंद्र सिंह एवं टीम की भूमिका रही।
#chhatarpur