Public App Logo
पांकी प्रखंड प्रमुख पंचम प्रसाद को विकास कार्यों को लेकर मिल रही सराहना पांकी (पलामू)। पांकी प्रखंड में विभिन्न विकास एवं जनहित से जुड़े कार्यों को लेकर प्रखंड प्रमुख पंचम प्रसाद की क्षेत्र में सराहना हो रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रमुख लगातार पंचायतों का दौरा कर जनसमस्याओं को सुन रहे हैं तथा उनके समाधान के लिए संबंधित विभागों से समन्वय स्थापित कर आवश्यक पहल कर रहे हैं। ग्रामीणों के अनुसार सड़क, पेयजल, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं अन्य बुनियादी सुविधाओं से जुड़े मामलों में प्रमुख की सक्रियता देखने को मिल रही है। विभिन्न सामाजिक एवं सरकारी कार्यक्रमों में भी उनकी भागीदारी के कारण आम लोगों से उनका सीधा संवाद बना हुआ है। प्रखंड प्रमुख पंचम प्रसाद ने कहा कि जनता ने जो विश्वास उन पर जताया है, उस पर खरा उतरना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि प्रखंड के सभी पंचायतों में विकास कार्यों को गति देना तथा लोगों की समस्याओं का समाधान कराना उनका मुख्य उद्देश्य है। उन्होंने यह भी कहा कि क्षेत्र के समग्र विकास के लिए वे सभी जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों के साथ मिलकर कार्य करते रहेंगे। स्थानीय लोगों ने उम्मीद जताई कि आने वाले समय में भी इसी तरह विकास कार्यों में तेजी आएगी और प्रखंड के सभी क्षेत्रों को इसका लाभ मिलेगा। - Panki News