लोकतंत्र में जब जनता के लिए सभी रास्ते बंद हो जाएं तो सिर्फ़ एक रास्ता बचता है, आंदोलन का रास्ता । लगभग पिछले एक साल से सवर्ण समाज सड़कों पर है, लाठी चार्ज होजाता है लेकिन उनकी बात उनका दर्द कोई सुनने वाला नही है ।
16 अगस्त 2026 दिन रविवार, सुबह 10 बजे से सवर्ण समाज, टोलप्लाज़ा पानीपत से चंडीगढ़ तक, UGC इक्विटी एक्ट, sc/st एक्ट के दुरुपयोग, और जातिगत आरक्षण के विरोध स्वरूप एक पदयात्रा का आयोजन करने जा रहा है । जिसमे राष्ट्रीय सवर्ण समाज मोर्चा सवर्ण समाज के सभी लोगों से अपील करता है कि अधिक से अधिक संख्या में पहुंच कर सरकार को जगाने का काम करें ।
Ambala, Ambala | Aug 13, 2026