हमीरपुर: खेतों से जबरन मोरम के ओवरलोड ट्रक निकालने का आरोप, किसानों ने लगाया जाम.
सरीला। इछौरा-झिटकिरी क्षेत्र में खंड संख्या 25/9 के पट्टाधारक व संचालक पर किसानों के खेतों से जबरन मोरम से लदे ओवरलोड ट्रक निकालने का आरोप लगा है। किसानों का कहना है कि भारी वाहनों की आवाजाही से उनकी फसलें बर्बाद हो रही हैं।
आक्रोशित किसानों ने विरोध में सड़क पर जाम लगा दिया। किसानों का आरोप है कि मामले को लेकर उन्होंने संपूर्ण समाधान दिवस में शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की थी, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ।
किसानों ने प्रशासन से खेतों से ओवरलोड वाहनों की आवाजाही पर रोक लगाने और फसलों के नुकसान की जांच कर कार्रवाई की मांग की है।
@ngtup @dmhamirpurup
#follower
#Hamirpur #Sarila #IllegalMining #Overloading #Morum #Farmers #HamirpurNews