Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Crime
Jharkhand
Dm
Up
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर
Uttarpradesh

*सरकाघाट में हर्षोल्लास से मनाया गया उपमंडल स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह* *एसडीएम राजेंद्र कुमार गौतम ने फहराया तिरंगा, मार्च पास्ट की ली सलामी* सरकाघाट, 15 अगस्त 2026। स्थानीय राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (बाल) के मैदान में 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास एवं देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। समारोह में उपमंडलाधिकारी (नागरिक) सरकाघाट राजेंद्र कुमार गौतम ने बतौर मुख्य अतिथि राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इसके उपरांत उन्होंने परेड का निरीक्षण किया तथा मार्च पास्ट की सलामी ली। समारोह में हिमाचल प्रदेश पुलिस, होमगार्ड, एनसीसी की स्कूल एवं महाविद्यालय स्तर की टुकड़ियों के अलावा एनएसएस तथा स्काउट एवं गाइड की टुकड़ियों ने आकर्षक मार्च पास्ट प्रस्तुत किया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए एसडीएम राजेंद्र कुमार गौतम ने कहा कि यह पावन दिवस देश की स्वतंत्रता के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीर स्वतंत्रता सेनानियों एवं देशभक्तों के त्याग और बलिदान को स्मरण करने का अवसर है। उन्होंने सभी स्वतंत्रता सेनानियों एवं शहीदों को नमन करते हुए कहा कि उनके संघर्ष और बलिदान के कारण ही आज हम स्वतंत्र भारत में सांस ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि भारत आज विश्व पटल पर एक सशक्त एवं सम्मानित राष्ट्र के रूप में अपनी पहचान बना चुका है और देश निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर है। विभिन्न क्षेत्रों में भारत नए आयाम स्थापित कर रहा है। उन्होंने युवाओं से नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रहने तथा राष्ट्र निर्माण में सकारात्मक भूमिका निभाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि युवा बेहतर भविष्य के निर्माण के लिए पूर्ण समर्पण, अनुशासन और लगन के साथ अपने लक्ष्य की ओर आगे बढ़ें। समारोह के दौरान विद्यार्थियों ने देशभक्ति से ओतप्रोत रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर उपस्थित दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। एसडीएम ने मार्च पास्ट एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों तथा सराहनीय कार्य करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों को सम्मानित एवं पुरस्कृत किया। शहीदों को दी श्रद्धांजलि समारोह से पूर्व एसडीएम राजेंद्र कुमार गौतम ने अमर शहीद ज्योति पर माल्यार्पण कर वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर डीएसपी सरकाघाट संजीव गौतम, तहसीलदार मुनीश कुमार, बीएमओ डॉ. अनिल कुमार, एसएचओ रजनीश ठाकुर, नगर परिषद सरकाघाट की अध्यक्ष पुष्पा देवी, उपाध्यक्ष लाल सिंह, प्रधानाचार्य आनंद पठानिया सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी, जनप्रतिनिधि, विद्यार्थी एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Dharmpur, Mandi | Aug 15, 2026

MORE NEWS