
बेटे की शादी से पहले घर में छाया मातम, जिस दिन सजना था सेहरा उसी दिन उठी पिता की अर्थी; 52 वर्षीय केवल पठानिया की मौत से बालू गांव में पसरा सन्नाटा
📍 बालू गांव, लम्बलू, हमीरपुर
हमीरपुर के लम्बलू क्षेत्र के बालू गांव में बेटे की शादी की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गईं, जब शादी से ठीक पहले दूल्हे के पिता केवल पठानिया (52) का अचानक निधन हो गया।
घर में मेहंदी की रस्म की तैयारियां चल रही थीं, रिश्तेदार पहुंच चुके थे और परिवार बेटे की शादी को लेकर बेहद उत्साहित था। लेकिन बुधवार तड़के करीब 3 बजे केवल पठानिया की अचानक तबीयत बिगड़ गई। गर्दन और गले में तेज दर्द के बाद परिजन उन्हें मेडिकल कॉलेज हमीरपुर ले गए, जहां से गंभीर हालत में टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया।
इलाज के दौरान बुधवार शाम उन्होंने दम तोड़ दिया।
पिता की मौत के बाद शादी की खुशियां गम में बदल गईं। दोनों परिवारों की सहमति से जरूरी रस्में बेहद सादे तरीके से पूरी की गईं। स्थानीय मंदिर में दूल्हे विशाल पठानिया ने भारी मन से दुल्हन को मंगलसूत्र पहनाया और इसके बाद दुल्हन को मायके भेज दिया गया।
जिस दिन घर से बेटे की बारात निकलनी थी, उसी दिन पिता की अर्थी उठने से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।
🙏 ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति दे और परिवार को इस असहनीय दुख को सहने की शक्ति प्रदान करे।
#हिमाचल #मेंटोर #हमीरपुर #लम्बलू #बालू #HimachalPradesh #Hamirpur #Lambloo #HimachalNews #HamirpurNews #BreakingNews #SadNews #HeartBreakingNews #WeddingNews #FatherDeath #NewsUpdate #HimachalNewsUpdate #HimachalMentor