*गौर से देखिए... बोर्ड है या पेड़ों के बीच छुपा हुआ सरकारी राज?*
राजस्थान यह झालावाड़ जिले के चौमहला को मध्यप्रदेश के मंदसौर जिले के सुवासरा में प्रवेश करने वाले वाहन चालकों और यात्रियों को यह बताने के लिए लगाया गया सांकेतिक बोर्ड कि अब आप मध्य प्रदेश में प्रवेश कर रहे हैं, इन दिनों खुद ही पेड़ों की ओट में छिपा बैठा है। बोर्ड इतना छिप गया है कि उसे ढूंढने के लिए शायद यात्रियों को अलग से मेहनत करनी पड़े।
सड़क से गुजरने वालों की नजर तो इस पर नहीं पड़ रही, लेकिन सवाल यह है कि क्या मध्य प्रदेश लोक निर्माण विभाग संभाग मंदसौर के जिम्मेदार अधिकारियों की नजर भी इस बोर्ड पर नहीं पड़ी? पेड़ों की शाखाएं और पत्तियां बोर्ड को इस तरह ढंक चुकी हैं कि इसका उद्देश्य ही अधूरा नजर आ रहा है।
अब सवाल यही है कि जिम्मेदारों की नजर पहले पड़ेगी या पेड़ और घने होंगे? बोर्ड के सामने पेड़ों की आवश्यक छंटाई कराकर इसे स्पष्ट रूप से दिखाई देने योग्य बनाने की जरूरत है।