
औरंगाबाद पुलिस ने कलेक्ट्रेट का फर्जी स्टाफ बनकर ठगी करने वाले को समाहरणालय गेट से दबोचा।
औरंगाबाद (बिहार), 15 अगस्त 2026 | 24 NEWS LIVE
औरंगाबाद पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। कलेक्ट्रेट का फर्जी स्टाफ बनकर शस्त्र लाइसेंस दिलाने और शस्त्र खरीदवाने के नाम पर ठगी करने वाले एक शातिर ठग को पुलिस ने समाहरणालय गेट से गिरफ्तार किया है।
शिकायतकर्ता रामाकांत कुमार, पिता-सूर्यदेव सिंह, ग्राम-मुरादपुर, थाना-फेसर ने 13 अगस्त को पुलिस उपाधीक्षक, साइबर थाना को लिखित आवेदन दिया था कि नवीन कुमार उर्फ बाबा ने स्वयं को औरंगाबाद कलेक्ट्रेट का स्टाफ बताकर शस्त्र लाइसेंस बनवाने और शस्त्र खरीदने के नाम पर PhonePe व अकाउंट के माध्यम से 5 लाख 50 हजार रुपये की ठगी की है। साथ ही औरंगाबाद के कई अन्य व्यक्तियों से करीब 2 करोड़ रुपये की ठगी का भी आरोप लगाया।
इस आवेदन के आधार पर साइबर थाना कांड संख्या-34/26, दिनांक 13.08.2026 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक, औरंगाबाद के निर्देश पर पुलिस उपाधीक्षक, साइबर थाना के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। तकनीकी विश्लेषण एवं आसूचना संकलन के आधार पर आरोपी नवीन कुमार उर्फ बाबा, पिता-रामचंद्र शर्मा, सा0-सिधानी, थाना-गोह, जिला-औरंगाबाद को समाहरणालय गेट से विधिवत गिरफ्तार किया गया।
पूछताछ में आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है। उसे न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है। अग्रतर विधि-सम्मत कार्रवाई जारी है।
*आपराधिक इतिहास:*
आरोपी के विरुद्ध पूर्व में बारूण थाना कांड संख्या-477/24, दिनांक-15.10.24, धारा-318(4)/61(2)/3/336(3) BNS के तहत भी प्राथमिकी दर्ज है।