स्वतंत्रता दिवस पर समाजसेवी हिमांशु अग्रहरी ने किया रक्तदान
मिर्जापुर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नगर के समाजसेवी हिमांशु अग्रहरी ने रक्तदान कर मानव सेवा का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि रक्तदान एक महान सामाजिक कार्य है, जिससे जरूरतमंद मरीजों की जान बचाने में मदद मिलती है।
हिमांशु अग्रहरी के इस सराहनीय पहल की लोगों ने प्रशंसा की और युवाओं से भी रक्तदान के लिए आगे आने की अपील की।