
मेहसौल ओवरब्रिज परियोजना को लेकर आज जिलाधिकारी रिची पाण्डेय ने निर्माण स्थल का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्माण कार्य की प्रगति का जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों और कार्य एजेंसी को स्पष्ट निर्देश दिया कि शेष बचे हुए कार्यों को हर हाल में शीघ्र पूर्ण किया जाए, ताकि आमजन को सुगम यातायात सुविधा मिल सके।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता, गति ,अतिक्रमण,जल जमाव एवं सुरक्षा मानकों की विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने कार्यस्थल पर मौजूद अभियंताओं एवं संवेदक को निर्देशित किया कि निर्माण में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। तय समयसीमा के भीतर कार्य पूरा कर जनता को समर्पित करना प्रशासन की प्राथमिकता है।
निरीक्षण के क्रम में जिलाधिकारी द्वारा रेलवे के द्वारा बनाए जा रहे हिस्से का भी मुआयना किया। कहा कि इस बाबत रेलवे से लगातार लाइजनिंग की जा रही है। निरीक्षण के क्रम में जानकारी दी गई है कि रेलवे से जुड़े तीन स्पैन के अलावे जो भी कार्य करना है वह सभी सितंबर तक कर लिया जाना है। रेलवे द्वारा जब लॉन्चिंग कर दी जाएगी तब उसके बगल के तीनों स्पैन को तीन माह के अंदर पूरा कर देना है।
संबंधित एजेंसी द्वारा जानकारी दी गई कि सुपर स्ट्रक्चर से संबंधित बेयरिंग कोट, एक्सपेंशन जॉइंट, क्रैश बैरियर एवं आर ई वॉल का कार्य चल रहा है।
इस परियोजना की उच्चस्तरीय समीक्षा भी की जा रही है।
जिलाधिकारी ने कार्यरत एजेंसी को निर्देश दिया कि वे अपने मैनपॉवर एवं मशीनरी में वृद्धि करते हुए शेष कार्यों को हर हाल में निर्धारित समय तक पूर्ण करें। साथ ही एजेंसी के कार्यों की प्रतिदिन मॉनिटरिंग सुनिश्चित की जाएगी तथा लगाए गए संसाधनों का नियमित अनुश्रवण किया जाएगा। मौके पर sdm सदर ,सीओ सदर ,डीपीआरओ कमल सिंह ,एजेंसी के प्रतिनिधि एवं बिहार राज्य पुल र्निमाण निगम लिमिटेड के वरीय अधिकारी उपस्थित थे।