
2 किलो 542 ग्राम अवैध अफीम बरामद, मोटरसाइकिल जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार।
दैनिक वीरधरा राजस्थान।
गंगरार। साड़ास थाना पुलिस एवं जिला स्पेशल टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए 2 किलो 542 ग्राम अवैध अफीम बरामद कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम ने आरोपियों के कब्जे से मोटरसाइकिल भी जब्त की है। कार्रवाई ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत की गई।
जिला पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि महानिरीक्षक पुलिस उदयपुर, रेन्ज उदयपुर द्वारा अवैध मादक पदार्थों की धरपकड हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत जिला स्पेशल टीम एवं सोनाली शर्मा थानाधिकारी साड़ास के नेतृत्व में घोड़ी घाटा से सुरजनियास आने-जाने वाले आम रोड सरहद कांगसो की धातोल पर नाकाबन्दी के दौरान एक बिना नम्बरी मोटरसाईकिल पर दो जवान उम्र के लडकें बैठे जिनको संदग्धि होने से डिटेन किया गया तथा दोनो लडको के बीच रखे गत्ते के डिब्बें को खोलकर देखा तो डिब्बे में कुल दो प्लास्टिक की पारदर्शी थैलियां जिनमें अवैध अफीम कुल 2 किलो 542 ग्राम होना पाया गया। अवैध अफीम व घटना में प्रयुक्त मोटरसाईकिल को जब्त कर अभियुक्तों को राजुलाल पिता छीतरमल कुमावत उम्र 29 वर्ष निवासी बान्दनवाड़ा पुलिस थाना साड़ास, नारायण लाल पिता अर्जुन लाल गाडरी उम्र 28 वर्ष निवासी बान्दनवाड़ा पुलिस थाना साड़ास को एनडीपीएस एक्ट में नियमानुसार गिरफतार कर प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसधान जारी है।