
ग्राम सभा में पहुंचीं जिला पंचायत CEO सौम्या आनंद, ग्रामीणों से किया सीधा संवाद
पंचायत कार्यों की समीक्षा में मिली अपेक्षित प्रगति नहीं, सचिव, GRS एवं उपयंत्री को नोटिस के निर्देश
सीधी। ग्राम पंचायत पटेहरा खुर्द में आयोजित ग्राम सभा में जिला पंचायत CEO सौम्या आनंद ने सहभागिता कर ग्रामीणों से सीधे संवाद किया। इस दौरान उन्होंने पंचायत में संचालित विभिन्न कार्यों की जानकारी ली और ग्रामीणों से उनकी समस्याओं एवं पंचायत स्तर पर हो रहे कार्यों के संबंध में फीडबैक प्राप्त किया।
ग्राम सभा के दौरान पंचायत के कार्यों की समीक्षा में अपेक्षित प्रगति नहीं मिलने तथा लापरवाही पाए जाने पर जिला पंचायत CEO ने संबंधित अधिकारियों को गंभीरता से कार्य करने के निर्देश दिए।
मामले में पंचायत सचिव, GRS एवं उपयंत्री को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए। जिला पंचायत CEO ने पंचायत स्तर पर चल रहे कार्यों की नियमित निगरानी और निर्धारित समय-सीमा में कार्यों को पूरा करने पर जोर दिया।
#Sidhi #SidhiNews #PatehraKhurd #GramSabha #SoumyaAnand #ZilaPanchayatSidhi #PanchayatNews #SevaSankalpAbhiyan #JansamparkMP #MadhyaPradesh #MPNews #सीधी #ग्रामसभा #पटेहरा_खुर्द #पंचायत #सेवा_संकल्प_अभियान