अब सीधी सांसद डॉ. राजेश मिश्रा “वर्ष 2027 को जल के लिए समर्पित करेंगे”
टकटैया में ‘हर घर नल से जल’ योजना का शुभारंभ, ग्रामीणों से किया संवाद
सीधी लोकसभा क्षेत्र के चुरहट विधानसभा अंतर्गत ग्राम पंचायत टकटैया में ‘हर घर नल से जल’ योजना के शुभारंभ कार्यक्रम में सीधी सांसद डॉ. राजेश मिश्रा शामिल हुए।
इस दौरान सांसद ने ग्रामीणों से संवाद किया और कहा कि वे वर्ष 2027 को जल के लिए समर्पित करेंगे। उन्होंने सीधी लोकसभा क्षेत्र के हर घर तक स्वच्छ एवं सुरक्षित पेयजल पहुंचाने के लिए प्रतिबद्धता जताई।
कार्यक्रम में सांसद ने नल-जल का पानी ग्रहण कर योजना के शुभारंभ में सहभागिता की। इसके साथ ही वृक्षारोपण, वृद्धजनों को भोजन परोसने तथा जिला स्तरीय अस्पृश्यता निवारण सद्भावना शिविर में सहभागिता की गई।
📍 स्थान — ग्राम पंचायत टकटैया,विधानसभा चुरहट
तलाश न्यूज सीधी
#प्राइडकदमसमाचार #सीधी #Sidhi #डॉराजेशमिश्रा #राजेशमिश्रा #हरघरनलसेजल #जलजीवनमिशन #हरघरजल #टकटैया #चुरहट #सीधीसांसद #जलअभियान #SevaSankalpAbhiyan #HarGharJal #JalJeevanMission #WaterForAll #MadhyaPradesh #SidhiNews