
एंटी नारकोटिक्स सेल की टीम ने अवैध शराब की तस्करी का भंडाफोड़ करते हुए कार से 19 पेटी अवैध देसी शराब की बरामद।
16 अगस्त 2026
पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस अधीक्षक कमलदीप गोयल के निर्देशानुसार नशे और अवैध शराब की तस्करी के खिलाफ पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। किसी कड़ी में कार्यवाही करते हुए बावजूद एंटी नारकोटिक्स सेल की टीम ने अवैध शराब की तस्करी का भंडाफोड़ करते हुए एक कार से अवैध देशी शराब कीn19 पेटी बरामद की है। पुलिस टीम को देखकर आरोपी कार चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने शराब से भरी कार को कब्जे में लेकर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
इंचार्ज अनिल कुमार ने बताया कि उनकी टीम में उप निरीक्षक आशीष कुमार, एएसआई राजेंद्र सिंह, पंकज और विमल शामिल थे। टीम को सूचना मिली थी कि बुढ़िया से प्रतापनगर रोड पर एक स्विफ्ट कार के जरिए अवैध शराब की तस्करी की जा रही है। इस सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने गांव लाकड़ के पास नाकाबंदी कर वाहनों की जांच शुरू कर दी। इसी दौरान पुलिस टीम को एक स्विफ्ट कार आती दिखाई दी। पुलिस ने कार को रुकवाने का प्रयास किया, लेकिन चालक अंधेरे का फायदा उठाकर कार को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस टीम ने कार की तलाशी ली तो उसके अंदर से 19 पेटी अवैध देसी शराब बरामद हुई।पुलिस टीम ने शराब सहित कार अपने कब्जे में ले ली। आरोपी चालक की पहचान और गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम जांच में जुटी हुई है। आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस यह भी पता लगाने का प्रयास कर रही है कि शराब कहां से लाई गई थी और इसे कहां सप्लाई किया जाना था। गौरतलब है कि 15 अगस्त को ड्राई डे होने के कारण शराब की बिक्री पर प्रतिबंध रहता है। इसके बावजूद अवैध रूप से शराब की तस्करी किए जाने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बड़ी मात्रा में शराब बरामद की है।