सदर विधायक ने किया उरई रेलवे स्टेशन का निरीक्षण, यात्री सुविधाओं का लिया जायजा
जालौन। उरई रेलवे स्टेशन पर चल रहे कार्यों और यात्रियों को मिल रही सुविधाओं का सदर विधायक गौरीशंकर वर्मा ने निरीक्षण किया। उन्होंने स्टेशन परिसर में लिफ्ट समेत अन्य यात्री सुविधाओं और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान विधायक ने स्टेशन अधीक्षक से बातचीत कर स्टेशन पर मौजूद कमियों की जानकारी ली। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को कमियों को दुरुस्त कराने और यात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
विधायक ने कहा कि रेलवे स्टेशन से जुड़ी समस्याओं और यात्री सुविधाओं में सुधार के लिए रेल मंत्री को पत्र लिखा जाएगा। उन्होंने उरई स्टेशन से ट्रेनों की संख्या बढ़ाने और आवश्यक ट्रेनों के संचालन की मांग को लेकर स्टेशन अधीक्षक को ज्ञापन भी सौंपा।
निरीक्षण के दौरान रेलवे के अधिकारी-कर्मचारी और जीआरपी पुलिस के जवान मौजूद रहे।
मामला जालौन के उरई रेलवे स्टेशन का है।