
पीएम श्री महारानी लक्ष्मीबाई कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में जिला स्तरीय मोगली महोत्सव प्रतियोगिता का आयोजन हुआ
..
जिला स्तरीय मोगली महोत्सव प्रतियोगिता का आयोजन पीएम श्री महारानी लक्ष्मीबाई कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में किया गया। लोक शिक्षण संचालनालय स्कूल शिक्षा विभाग के निर्देश के क्रम में प्रतिवर्ष विद्यार्थियों को पर्यावरण एवं प्रकृति को पहचानने के लिए मोगली महोत्सव का आयोजन किया जाता है। जिला स्तरीय आयोजन में विकासखंड शिक्षा अधिकारी विदिशा श्रीमती अलका बागड़ी, पीएम श्री महारानी लक्ष्मीबाई कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की प्राचार्या डॉ. दीप्ति शुक्ला, सांदीपनि विद्यालय के प्राचार्य श्री जेपी नेमा एवं विकासखंड शिक्षा अधिकारी ग्यारसपुर श्री हुकुमचंद सूर्यवंशी मौजूद रहे।
जिला स्तरीय मोगली महोत्सव के आयोजन में कनिष्ठ एवं वरिष्ठ वर्ग की प्रतियोगिताएं आयोजित की जाती हैं कनिष्ठ वर्ग प्रतियोगिता में कक्षा 6 से 8 के प्रतिभागी सहभागिता करते हैं जबकि वरिष्ठ वर्ग में कक्षा 9 से 12 के प्रतिभागी सहभागिता करते हैं। जिला स्तरीय आयोजन में वरिष्ठ वर्ग में सभी सातों विकासखंड विदिशा, गंजबासौदा, नटेरन, ग्यारसपुर, कुरवाई, लटेरी एवं सिरोंज ने सहभागिता की।
प्राचार्या डॉ. दीप्ति शुक्ला ने बताया कि जिला स्तर पर विकासखंड स्तर से चयनित प्रतिभागी सहभागिता करते हैं इस प्रतियोगिता में सर्वप्रथम विद्यालय स्तर पर निबंध लेखन की प्रतियोगिता होती है। विकासखंड स्तर पर लिखित प्रश्न पत्र आयोजित किया जाता है एवं जिला स्तर पर मल्टीमीडिया क्विज का आयोजन किया जाता है क्विज का संचालन श्री सुरेंद्र रिछारिया के द्वारा किया गया।
कनिष्ठ वर्ग में नटेरन, लटेरी, सिरोंज, कुरवाई, ग्यारसपुर विकासखंड ने सहभागिता की। इस प्रतियोगिता के माध्यम से जिला स्तर पर चयनित प्रथम प्रतिभागी वरिष्ठ वर्ग एवं कनिष्ठ वर्ग राज्य स्तर पर मोगली लैंड पैच अभ्यारण में सहभागिता करेंगे और मोगली मित्र प्रकृति के साथ सतत संपर्क में रहेंगे।
जिला स्तरीय प्रतियोगिता में प्रथम स्थान नटेरन विकासखंड के सांदीपनि विद्यालय के प्रतिभागियों ने प्राप्त किया जिला स्तरीय आयोजन में निर्णायक की भूमिका श्री सौदान सिंह सूर्यवंशी, श्री खेलन सिंह विश्वकर्मा एवं श्री भगवान सिंह जाटव ने निभाई। प्रतियोगिता का सफल संचालन श्री ओम प्रकाश चौबे के द्वारा किया गया। टेक्निकल टीम में श्री प्रेम सिंह के द्वारा मल्टीमीडिया क्विज का प्रदर्शन किया गया। आयोजन में कनिष्ठ एवं वरिष्ठ वर्ग दोनों में सांदीपनि विद्यालय नटेरन ने प्रथम स्थान प्राप्त किया विद्यालय परिवार के समस्त सदस्य उपस्थित रहे। #vidisha