*14 अगस्त को पहाड़ीखेरा के जन विश्वास अभियान कार्यक्रम में शामिल होंगे प्रभारी मंत्री*
*नगर परिषद कार्यालय देवेन्द्रनगर का करेंगे लोकार्पण, तिरंगा यात्रा में भी शामिल होंगे*
-------------------
उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा एवं आयुष मंत्री तथा पन्ना जिले के प्रभारी मंत्री इन्दर सिंह परमार शुक्रवार, 14 अगस्त को सुबह 9 बजे सतना से प्रस्थान कर 10 बजे देवेन्द्रनगर आएंगे। यहां तिरंगा यात्रा में शामिल होने के उपरांत नवनिर्मित नगर परिषद कार्यालय देवेन्द्रनगर का लोकार्पण करेंगे। प्रभारी मंत्री श्री परमार दोपहर 1 बजे पहाड़ीखेरा में मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के कार्यक्रम में शामिल होकर अपरान्ह 4 बजे द्वारी जाएंगे। द्वारी में सांस्कृतिक भवन का लोकार्पण कर शाम 6ः30 बजे पन्ना सर्किट हाउस पहुंचेंगे। रात्रि विश्राम पश्चात प्रभारी मंत्री द्वारा 15 अगस्त को सुबह 9 बजे स्वतंत्रता दिवस के मुख्य कार्यक्रम में सहभागिता की जाएगी। इसके उपरांत शासकीय शाला में बच्चों के साथ मध्यान्ह भोजन कर प्रभारी मंत्री दोपहर 2 बजे चित्रकूट रवाना होंगे।
Panna, Panna | Aug 13, 2026