Public App Logo
Profile Picture

Rajtak News

@rajtaknewsofficial011
650Followers
0Following
*अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर लगाया निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर*
------------------
आयुष विभाग द्वारा गत गुरूवार को अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर गहरा एनएमडीसी स्थित वृद्ध आश्रम में गरिमा के साथ वृद्धावस्था की थीम पर निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। इस मौके पर वरिष्ठ नागरिकों को आवश्यक देखभाल की जानकारी दी गई। साथ ही निःशुल्क स्वास्थ्य जांच कर औषधियों का वितरण किया गया। शिविर में लगभग 172 वरिष्ठजन शामिल हुए।
जिला आयुष अधिकारी डॉ. रितु द्विवेदी ने आयुर्वेद एवं स्वस्थ्य जीवनशैली का महत्व बताया। डॉ. नीरज तिवारी ने भी योग, आहार, दिनचर्या एवं ऋतुचर्या के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी। साथ ही रक्तदान कर वृद्धजनों के उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। शिविर में वरिष्ठजनों द्वारा उत्साहपूर्वक सहभागिता की गई। इस दौरान आश्रम संचालिका डॉ. दुर्गा त्रिपाठी, आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी डॉ. ओमप्रकाश सिंगरौल एवं डॉ. अभिलाषा द्विवेदी सहित प्रेमा प्रजापति, मुकेश कुमार अहिरवार, धर्मलक्ष्मी अहिरवार, नरेन्द्र कुमार त्रिवेदी, सतेन्द्र मोहन श्रीवास, सुखेन्द्र वर्मा एवं नीरज वर्मा भी उपस्थित रहे।
गांधी जयंती पर डॉ. अभिषेक जैन की मौजूदगी में पुरानी अस्पताल में विश्व विजेता विजन फाउंडेशन ने चलाया स्वच्छता अभियान
03 अक्टूबर को देवेंद्रनगर CHC में विशेष वृद्धजन स्वास्थ्य शिविर, बीएमओ डॉ. अभिषेक जैन ने वरिष्ठ नागरिकों से की शामिल होने की अपील
*माय भारत पन्ना द्वारा स्वच्छता एवं पौधरोपण अभियान संचालित*
--------------------
सेवा पखवाड़ा एवं सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत माय भारत पन्ना के स्वयंसेवकों ने जिले में स्वच्छता एवं पौधरोपण अभियान चलाया। युवाओं ने बेनीसागर तालाब, वन क्षेत्र और अजयगढ़ बालक छात्रावास में श्रमदान कर सफाई की तथा पौधे रोपे। साथ ही नागरिकों को स्वच्छता बनाए रखने और सार्वजनिक स्थलों पर कचरा न फैलाने का संकल्प भी दिलाया। इस अवसर पर जिला युवा अधिकारी अपूर्व तिवारी सहित बब्लू यादव, संदीप यादव, पूनम तिवारी, अभिषेक पाराशर, प्रभाकर वर्मा, अभिषेक खरे, स्नेहलता पाराशर, बंटी नामदेव, शिवम यादव, आशीष रैकवार और आयुष साहू भी उपस्थित रहे।
देवेंद्रनगर–सलेहा रोड गड्ढों में तब्दील, स्कूली बच्चों की राह बनी खतरनाक,आए दिन हादसों का खतरा, वाहन पलटने की आशंका के बीच जिम्मेदार अधिकारी मौन
*श्रवण एवं वाक् बाधितों के लिए एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित*
--------------
म.प्र. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार एवं प्रधान जिला न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण शरत चन्द्र सक्सेना के मार्गदर्शन में नालसा शिक्षा योजना 2026 अंतर्गत जिले के श्रवण एवं वाक् बाधित व्यक्तियों को उनके विधिक अधिकारों एवं शासन की कल्याणकारी योजनाओं एवं विधिक सेवाओं के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से अनुगूंज से उद्घोष विषयक एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। म.प्र. उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश एवं राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के मुख्य संरक्षक न्यायमूर्ति अल्पेश वाई कोगजे, प्रशासनिक न्यायाधीश न्यायमूर्ति विवेक रूसिया व प्रशासनिक न्यायाधीश एवं प्राधिकरण के कार्यवाहक अध्यक्ष न्यायमूर्ति विवेक अग्रवाल द्वारा भी कार्यशाला को संबोधित किया गया।
कार्यक्रम में उपस्थित व्यक्तियों को म.प्र. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण से प्राप्त सेशन प्लान अनुसार विभिन्न विषयों पर विशेषज्ञों द्वारा वर्चुअल माध्यम से विस्तृत जानकारी दी गई।   उक्त कार्यक्रम में प्रधान जिला न्यायाधीश एवं अध्यक्ष श्री सक्सेना सहित सचिव राजकुमार गौड़, प्रशिक्षु न्यायाधीश रोहित जैन, जिला विधिक सहायता अधिकारी अतुल सेन, सामाजिक न्याय कल्याण विभाग के साइकोलॉजिस्ट सुरेन्द्र सिंह, लीगल एड डिफेंस काउंसिल चीफ आनंद त्रिपाठी एवं अन्य सदस्यगण तथा दिव्यांग छात्रावास के शिक्षक आशीष सोनी व दिव्यांग छात्रावास के छात्र भी उपस्थित रहे।
NQAS टीम ने किया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवेंद्रनगर का निरीक्षण,स्वच्छता, रिकॉर्ड संधारण और स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता की सराहना
सतना से देवेंद्रनगर तक जल्द दौड़ेगी मेमू ट्रेन!रेलवे बोर्ड को भेजा गया टाइम टेबल का प्रस्ताव, 8 कोच की नई मेमू ट्रेन से दो चक्कर लगाने की तैयारी
*मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान अंतर्गत लगा शिविर*
---------------
मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान अंतर्गत पन्ना विकासखण्ड की ग्राम पंचायत मड़ला में सेक्टर स्तरीय शिविर का आयोजन गत शनिवार को ग्राम पंचायत भवन प्रांगण में आयोजित किया गया। इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों द्वारा ग्रामीणों के आवेदन की मौके पर सुनवाई की गई एवं संबंधित विभाग को निराकरण के निर्देश भी दिए गए। शिविर में शासन की विविध योजनाओं से लाभांवित हितग्राहियों ने जनसंवाद कार्यक्रम के तहत योजनाओं का लाभ प्राप्त होने से सामाजिक जीवन में आए बदलाव की जानकारी प्रदान की। इन हितग्राहियों में फुलिया प्रजापति एवं शिवनंदन राय द्वारा प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना, कामनी शिवहरे द्वारा मुख्यमंत्री लाडली लक्ष्मी योजना, राधा विश्वकर्मा एवं हक्की बाई द्वारा ग्रामीण आजीविका एवं रश्मि विश्वकर्मा द्वारा जिला उद्योग केन्द्र के अंतर्गत संचालित जनरल स्टोर से आये बदलाव की जानकारी साझा की गई।
जन विश्वास अभियान के शिविर में विभिन्न योजनाओं में स्वीकृति आदेश का वितरण किया गया। शिविर में एसडीएम संजय कुमार नागवंशी, जपं सीईओ जयशंकर तिवारी, तहसीलदार अखिलेश प्रजापति, सहायक संचालक पंचायती राज घनश्यामदास शर्मा, परियोजना अधिकारी महिला बाल विकास विभाग अरविन्द कुमार उपाध्याय, एपीओ अमित यादव, सामाजिक सुरक्षा अधिकारी अंकित त्रिपाठी, शशि अहिरवार सहित जनपद पन्ना एवं सेक्टर अंतर्गत ग्राम पंचायतों के पटवारी, सचिव व ग्राम रोजगार सहायक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन प्रतीक तिवारी ब्लाक समन्वयक द्वारा किया गया।
देवेन्द्रनगर में दशलक्षण महापर्व के समापन अवसर पर आर्यिका संघ के सानिध्य में दिगम्बर जैन मन्दिर से निकली भगवान जिनेन्द्र प्रभू की शोभायात्रा 
24 पालकी में सवार होकर निकले 24 तीर्थंकर
अभिषेक पूजन के लिये उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
पर्व के पूरे होने के वाद क्षमावाणी कार्यक्रम हुआ आयोजित।
इंदौर में चमके पन्ना के देवेंद्रनगर के कराटेबाज, हरषित-रोहिणी ने 4500 खिलाड़ियों के बीच जीता गोल्ड
*सेवा संकल्प अभियान से जुड़कर देश सेवा का संकल्प लें: पूर्व मंत्री श्री सिंह*
*सांदीपनि विद्यालय पन्ना में जिला स्तरीय चित्रकला एवं प्रदर्शनी कार्यक्रम का आयोजन*
*पन्ना विधायक ने प्रतियोगिता में अव्वल विद्यार्थियों को वितरित किए प्रमाण पत्र, चित्रकला प्रदर्शनी का किया अवलोकन*
-------------------
सेवा संकल्प अभियान में जनसहभागिता से एक माह तक संचालित होने वाली विभिन्न गतिविधियों में आमजन को शामिल होने के साथ विकसित भारत के निर्माण एवं देश सेवा का संकल्प लेना चाहिए। प्रधानमंत्री श्री मोदी के जन्म दिवस पर 17 सितम्बर से आरंभ हुए इस महत्वाकांक्षी अभियान में सेवा भाव के साथ सामूहिक जनसहभागिता से विविध गतिविधियां संचालित हैं। इसी क्रम में प्रतिभावान विद्यार्थियों द्वारा मेरे सपनों का भारत गतिविधि के तहत चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता में अपने हुनर का प्रदर्शन किया गया। छात्र-छात्राओं का यह प्रयास निश्चित ही सराहनीय है। यह बात पन्ना विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री बृजेन्द्र प्रताप सिंह ने शनिवार को शासकीय सांदीपनि विद्यालय पन्ना के नवनिर्मित भवन में आयोजित जिला स्तरीय चित्रकला प्रतियोगिता एवं प्रदर्शनी कार्यक्रम के शुभारंभ अवसर पर कहीं। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं पन्ना विधायक द्वारा फीता काटकर चित्रकला प्रदर्शनी का शुभारंभ किया गया। उन्होंने प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विभिन्न शैक्षणिक संस्थाओं के विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र वितरण एवं सम्मानित कर सफल व यशस्वी जीवन की शुभकामनाएं दीं। साथ ही जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, शिक्षकगण और छात्र-छात्राओं के साथ चित्रकला प्रदर्शनी का अवलोकन कर विद्यार्थियांे का उत्साहवर्धन किया एवं मनोबल बढ़ाया। अतिथियों ने बच्चों द्वारा बनाई गई आकर्षक पेंटिंग्स की सराहना कर थीम अनुसार उकेरे गए चित्रों के बारे में उनके विचार भी सुने। चित्रकला प्रतियोगिता के माध्यम से विकसित भारत, स्वच्छता, कचरा प्रसंस्करण, विकास की ओर बढ़ता भारत, सड़क सुरक्षा नियम आदि विषयों पर सार्थक संदेश दिया गया। पन्ना जिले के एक हजार 197 विद्यालयों के विद्यार्थियों द्वारा इस प्रतियोगिता में सीनियर और जूनियर वर्ग में सहभागिता की गई। शाला स्तर के बाद ब्लॉक स्तर पर चयनित 300 विद्यार्थियों का चयन जिला स्तरीय कार्यक्रम के लिए किया गया।
इस अवसर पर पन्ना विधायक ने कहा कि विभिन्न संस्थाओं के विद्यार्थियों ने अपने मन के भाव का चित्र के रूप में प्रकटीकरण किया है। यह व्यवहारिक जीवन की सार्थकता को भी दर्शाता है। नवीन शिक्षा नीति में भी व्यवहारिक शिक्षा पर अधिक जोर दिया गया है। शिक्षकगण भी बच्चों को उनके रूचि के कार्यों में हमेशा सहयोग प्रदान करें। उन्होंने कहा कि शिक्षा आगे बढ़ने का माध्यम है, लेकिन वर्तमान में प्रत्येक क्षेत्र में समान अवसर मौजूद हैं। ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों ने भी विभिन्न स्पर्धाओं में अपनी प्रतिभा दिखाई है। पन्ना के बच्चों ने प्रतियोगी परीक्षाओं में भी सफलता हासिल की है। इसलिए प्रत्येक माता-पिता एवं अभिभावकों के लिए भी यह आवश्यक है कि वे बच्चों का टैलेंट पहचानें और उनके रूचि के क्षेत्र में फोकस कर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करें। प्रत्येक बच्चे में कोई न कोई हुनर एवं काबिलियत है। उपस्थित युवा विद्यार्थियों से शिक्षित के साथ जागरूक बनने की अपील भी की गई और देश के विकास के लिए अपने टैलेंट का सदुपयोग कर विकसित भारत के निर्माण में सहभागी बनने का आह्वान किया गया। उन्होंने कहा कि केन्द्र एवं राज्य सरकार द्वारा महिला सशक्तिकरण के साथ प्रत्येक वर्ग के कल्याण के लिए विभिन्न योजनाओं के संचालन के साथ आगे बढ़ने के पर्याप्त अवसर उपलब्ध कराए गए हैं। महिलाएं भी बहुमुखी प्रतिभा की धनी होने के साथ अपना परिवार चला रही हैं। विधायक ने मध्यप्रदेश को लगातार मिले कृषि कर्मण अवार्ड का जिक्र करते हुए कहा कि किसी भी सुधार को सबसे पहले स्वयं के जीवन में उतारना आवश्यक है। छात्र-छात्राएं भी स्वच्छ भारत सहित अन्य गतिविधियों के जरिए लोगों को प्रेरित करें। वास्तव में बच्चों के माध्यम से नागरिक बोध की संभावना अधिक होती है। उन्होंने कहा कि चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता में सभी बच्चों ने अथक परिश्रम किया है। किसी भी हार से हमें सीखने की प्रेरणा भी लेनी चाहिए।
*युवा देश का भविष्य हैं: जिपं अध्यक्ष*
जिला पंचायत अध्यक्ष मीना राजे ने कहा कि प्रत्येक विद्यार्थियों को जीवन में छोटे-छोटे कार्यों केे लिए अवसर निकालना चाहिए। पौधरोपण, जल संरक्षण व स्वच्छता के क्षेत्र में युवा विद्यार्थी बेहतर कार्य करें। युवा देश का भविष्य हैं। इसलिए राष्ट्रप्रेम की भावना के साथ हमें आगे बढ़ना चाहिए। उन्होने कहा कि बच्चों ने अपने मन के भाव रंगों के माध्यम से उभारे हैं, यह उत्कृष्ट प्रयास सराहनीय है। प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी अजय कुमार गुप्ता द्वारा स्वागत उद्बोधन प्रस्तुत कर कार्यक्रम की रूपरेखा के बारे में अवगत कराया गया। साथ ही सेवा संकल्प अभियान के तहत स्कूल शिक्षा विभाग की गतिविधियों की जानकारी दी गई। भाषण प्रतियोगिता की सीनियर एवं जूनियर वर्ग की प्रतिभागी छात्राओं आयुष रेले एवं राशि अहिरवार ने मंच से उपस्थितजनों के समक्ष क्रमशः मेरे सपनों का भारत एवं विकसित भारत 2047 विषय पर अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष बृजेन्द्र मिश्रा, नपाध्यक्ष मीना पाण्डेय, जिपं उपाध्यक्ष संतोष यादव, नपा उपाध्यक्ष आशा गुप्ता, कलेक्टर ऊषा परमार, जिपं सीईओ उमराव सिंह मरावी, डीपीसी किरण कौशिक, विद्यालय प्राचार्य जयकरण पटेल, जिला क्रीड़ा अधिकारी राजेश मिश्रा, पूनम यादव, शशि परमार, कैलाश गुप्ता, शक्ति शर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी-कर्मचारी व शिक्षकगण तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
तेज बारिश के बीच गणेश विसर्जन में डटी देवेंद्रनगर पुलिस, थाना प्रभारी संतोष यादव टीम के साथ मौके पर
*पुलिस अधीक्षक ने विद्यार्थियों को दिया सफलता का मंत्र*
*लक्ष्य, अनुशासन और निरंतर परिश्रम को बताया सफलता की कुंजी*
_______

अमानगंज क्षेत्र के विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं की बेहतर तैयारी के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से विधायक डॉ. राजेश कुमार वर्मा द्वारा संचालित जी.एल.वी. मेमोरियल कोचिंग संस्थान अमानगंज में पन्ना पुलिस अधीक्षक निवेदिता नायडू ने छात्र-छात्राओं से संवाद कर उनका मार्गदर्शन किया।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्रीमती नायडू ने विद्यार्थियों से पढ़ाई, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी और जीवन में सफलता हासिल करने को लेकर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि किसी भी लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए सबसे पहले लक्ष्य का निर्धारण आवश्यक है। इसके बाद अनुशासन, समय का सदुपयोग और लगातार मेहनत के साथ उस लक्ष्य की दिशा में आगे बढ़ना चाहिए।
उन्होंने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि सफलता एक दिन में नहीं मिलती, बल्कि निरंतर प्रयास और मेहनत से सफलता की राह तैयार होती है। विद्यार्थियों को अपनी कमजोरियों को पहचानकर उन्हें दूर करने तथा असफलता से निराश होने के बजाय उससे सीख लेकर आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। एसपी ने छात्र-छात्राओं के साथ सहज वातावरण में संवाद किया और उनकी जिज्ञासाओं को भी सुना। उनके अनुभवों और प्रेरणादायी विचारों से विद्यार्थियों में उत्साह और आत्मविश्वास देखने को मिला। विद्यार्थियों ने भी पुलिस सेवा, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी और सफलता से जुड़े विभिन्न विषयों पर उनसे सवाल किए।
*ग्रामीण विद्यार्थियों को मिल रहा निःशुल्क मार्गदर्शन*
गौरतलब है कि विधायक डॉ. राजेश कुमार वर्मा द्वारा अमानगंज में जी.एल.वी. मेमोरियल कोचिंग संस्थान का संचालन किया जा रहा है। इस संस्थान में क्षेत्र के छात्र-छात्राओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग एवं मार्गदर्शन उपलब्ध कराया जाता है। कोचिंग में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं नियमित रूप से अध्ययन कर रहे हैं, जिनमें छात्राओं की संख्या भी उल्लेखनीय है।
विधायक डॉ. वर्मा का कहना है कि ग्रामीण और छोटे कस्बों के प्रतिभावान विद्यार्थियों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है, आवश्यकता केवल उन्हें उचित मार्गदर्शन, संसाधन और अवसर उपलब्ध कराने की है। इसी उद्देश्य से कोचिंग के माध्यम से विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए तैयार करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रशासनिक अधिकारियों, चिकित्सकों, पुलिस अधिकारियों और अन्य विषय विशेषज्ञों को विद्यार्थियों के बीच आमंत्रित कर उनके अनुभवों से छात्र-छात्राओं को सीखने का अवसर दिया जा रहा है। इससे विद्यार्थियों को केवल किताबों से ही नहीं, बल्कि विभिन्न क्षेत्रों में सफलता प्राप्त कर चुके लोगों के अनुभवों से भी प्रेरणा मिल रही है। एसपी निवेदिता नायडू का विद्यार्थियों के बीच पहुंचकर मार्गदर्शन करना इसी प्रयास की एक महत्वपूर्ण कड़ी माना जा रहा है। कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों ने उनके मार्गदर्शन के लिए आभार व्यक्त किया।
*धान फसल में रोग एवं कीट व्याधि प्रबंधन पर समसामयिकी सलाह*
-------------------
वर्तमान समय में जिले में धान की फसल में कीट व्याधि से बचाव के लिए कृषि विज्ञान केन्द्र के वैज्ञानिक डॉ. आर.के. जायसवाल एवं डॉ. रणविजय प्रताप सिंह द्वारा लक्षण अनुसार किसानों को प्रबंधन की सलाह दी गई है। जारी सलाह में बताया गया है कि धान में पत्ती लपेटक एवं तना छेदक कीट का प्रकोप हो रहा है। पत्ती लपेटक कीट पत्तियों को मोड़कर अंदर ही अंदर उनके द्वारा हरा पदार्थ खुरचकर खाता है, जिससे पौधे में प्रकाश संश्लेषण की क्रिया प्रभावित होती है और पैदावार में भारी कमी आती है। तना छेदक कीट की इल्ली तने के निचले हिस्से में छेद करके अंदर प्रवेश करती है और अंदरूनी हिस्से को खा जाती है। इसके कारण पौधे का मुख्य भाग सूखकर पीला पड़ जाता है। इस सूखी हुई गोभ को खींचने पर यह आसानी से बाहर आ जाती है। जब तना छेदक कीट का आक्रमण बालियां बनने की अवस्था में होता है तब तना कट जाने के कारण बालियों में दाने नहीं बनते और बालियां पूरी तरह से सफेद, हल्की और सीधी खड़ी रह जाती हैं। इन दोनों कीट के नियंत्रण के लिए क्लोरएन्ट्रानीलीप्रोल (18.5 प्रतिशत एससी) 60 मिली या फ्लूबेन्डिमाईड (39.35 प्रतिशत एससी) 50 मिली या कार्टाप हाईड्रोक्लोराईड (50 प्रतिशत एससी) 400 ग्राम या इन्डोक्साकार्ब (14.5 प्रतिशत एससी) 200 मिली या प्रोफेनोफास 40 प्रतिशत प्लस साइपरमेथ्रिन 4 प्रतिशत ईसी 250 मिली प्रति एकड़ की दर से 150 से 200 लीटर पानी मंे घोल बनाकर छिड़काव करना चाहिए।
धान की फसल में बालियां निकलने और दूध भरने की अवस्था में गंधीबग कीट का भी प्रकोप होता है। यह कीट दानों के अंदर मौजूद दूध का रस चूस लेता है और दाने खाली रह जाते हैं। कीट के रस चूसने वाले स्थान पर छोटे भूरे या काले रंग के धब्बे बन जाते हैं और सूखकर सफेद या बदरंग होकर खाली रह जाते हैं। इससे चावल की गुणवत्ता खराब हो जाती है और फसल के उत्पादन में भारी गिरावट आती है। इस कीट के नियंत्रण हेतु थायोमेथाक्जाम (25 प्रतिशत डब्लूजी) 40 ग्राम या इमिडाक्लोप्रिड (17.8 प्रतिशत एसएल) 60 मिली प्रति एकड़ की दर से 150-200 लीटर पानी में घोल बनाकर छिड़काव करें।
धान की फसल में बालियां निकलने और दाना भरने की अवस्था में भूरा फूंदका कीट का भी प्रकोप होता है। इस कीट का निम्फ और वयस्क धान पौधे के तने के निचले हिस्से में समूह बनाकर रहते हैं और पौधों का रस चूसते हैं। अत्यधिक रस चूसने के कारण पौधे पहले पीले पड़ते हैं और फिर भूरे होकर सूख जाते हैं। दूर से देखने पर लगता है, जैसे फसल आग से जल गई हो। खेत में यह प्रकोप गोलाकार पैच में शुरू होता है और धीरे-धीरे पूरे खेत में मिल जाता है। इस कीट के नियंत्रण हेतु नीम तेल 1000 पीपीएम 5 मिली प्रति लीटर पानी या डाईनोटेफ्यूरान 15 प्रतिशत डब्लू जी प्लस पाइमेट्राजिन 45 प्रतिशत 133 ग्राम या इमिडाक्लोप्रिड 40 प्रतिशत प्लस इथिप्रोल 40 प्रतिशत डब्लू जी 50 ग्राम प्रति एकड़ की दर से 150-200 लीटर पानी में घोल बनाकर छिड़काव करें।
इसी तरह धान फसल में जीवाणु झुलसा रोग का भी प्रकोप होता है। रोग का मुख्य लक्षण पत्तियों के उपरी सिरे या किनारों से शुरू होता है। पत्तियों के किनारे हल्के पीले रंग के पड़ जाते हैं जो बाद में बढ़कर जली हुई या झुलसी हुई दिखाई देने लगती है। इस बीमारी के नियंत्रण हेतु यूरिया का अत्यधिक उपयोग बिल्कुल न करें। यूरिया को 2 किस्तों के बजाय 3-4 किस्तों में दें। खेत में पोटाश की पूरी खुराक अवश्य डालें। जिस खेत में रोग फैला हो उसका पानी स्वस्थ खेत में नहीं जाने दें तथा कापरऑक्सीक्लोराईड 50 प्रतिशत डब्लू पी 500 ग्राम प्लस स्ट्रेप्टोसाईक्लिन प्लस 12 ग्राम या कापर हाइड्राक्साईड (77 प्रतिशत  डब्लू पी) 500 ग्राम या कैसुगामाईसिन (3 प्रतिशत एसएल) 400-500 मिली प्रति एकड़ की दर से 150-200 लीटर पानी में घोल बनाकर छिड़काव करें।
धान की फसल में आभासी कण्डवा रोग का भी प्रकोप होता है। यह बीमारी धान की बालियों में दाना बनने की अवस्था में उभरती है और पैदावार के साथ-साथ चावल की गुणवत्ता को भारी नुकसान पहुंचाती है। बालियों में कुछ दाने नारंगी रंग के गोल पिंड का रूप ले लेते हैं। शुरूआत में ये पिंड हल्के पीले रंग के होते हैं, जो बाद में गहरे हरे और अंत में काले रंग में बदल जाते हैं। काले पड़ने पर यह पिंड फट जाते हैं और इनमें से हरे काले रंग के पावडर (फफूंद के बीजाणु) निकलते हैं जो हवा के माध्यम से आसपास के अन्य पौधों में फैलता है। इसके नियंत्रण हेतु फसल में बालिया निकलने के पूर्व कापरऑक्सीक्लोराईड 50 प्रतिशत डब्लूपी 500 ग्राम या टेब्यूकोनाजोल 50 प्रतिशत प्लस ट्राईफ्लाक्सीस्ट्रोबिन 25 प्रतिशत डब्लूजी 80-100 ग्राम प्रोपीकोनाजोल 25 प्रतिशत ईसी 200 मिली या एजोक्सीस्ट्रोबिन 18.2 प्रतिशत प्लस डाईफिनेकोनाजोल 11.4 प्रतिशत 200 मिली प्रति एकड़ की दर से 150-200 लीटर पानी में घोल बनाकर छिड़काव करें।
वर्तमान में धान फसल में पोटेशियम पोषक तत्व की भी कमी परिलक्षित हो रही है। पोटेशियम पौधों में रोगों से लड़ने की क्षमता बढ़ाता है तथा तने को मजबूत बनाता है। साथ ही पानी के उपयोग को संतुलित भी करता है और दानों को वजनी एवं चमकदार बनाने में मदद करता है। इसलिए खड़ी फसल में म्यूरेट ऑफ पोटाश 15 से 20 किग्रा प्रति एकड़ की दर से बालू या हल्की मिट्टी में मिलाकर खेत में छिड़काव करें या 0ः0ः50 या 13ः0ः45 (एनपीके) 1.5 किग्रा के साथ ही बोरान 100 से 150 ग्राम प्रति एकड़ की दर से 150-200 लीटर पानी में घोल बनाकर छिड़काव करें जो बालियों में परागण प्रक्रिया को सही करता है और दाने भरे रहते हैं।
देवेंद्रनगर के झिरियन मंदिर में भंडारा सम्पन्न 
11 दिवसीय अखंड रामनाम संकीर्तन का हुआ समापन
सैकड़ों लोगों ने किया प्रसाद ग्रहण
*देवेंद्रनगर* 
विश्व शांति जन कल्याणार्थ हेतु देवेंद्रनगर के वैष्णवपीठ
झिरियन धाम मंदिर सलेहा रोड में 11 दिवसीय अखंड  रामनाम संकीर्तन का समापन हो गया। बुधवार को भंडारा कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें सैकड़ों लोगों ने पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया। इस मौके पर रामनाम संकीर्तन में शामिल होने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर परिसर में पहुंचे। 11 दिनों तक श्रद्धालुओं के जमावड़े से मंदिर परिसर में भक्ति का माहौल बना हुआ था।
देवेंदनगर श्रीराम मंदिर से पालकी में जलविहार के लिए निकले लड्डूगोपाल,सैकड़ों श्रद्धालु हुए शामिल, ठकुराइस मोहल्ले में विधि-विधान से कराया गया जलविहार
देवेंद्रनगर CHC में स्वास्थ्य समीक्षा बैठक, बॉटम-5 केंद्रों को 5 दिन में लक्ष्य पूरा करने के निर्देश
नगर परिषद एवं वन विभाग के प्रयासों से पकड़ा गया खूंखार लाल मुंह वाला बंदर
बक्सवाहा के जंगल में सुरक्षित छोड़ा गया
पकड़ने वाली टीम को 11 हजार रुपये से सम्मानित करने की घोषणा
देवेंद्रनगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई अंतरजिला चोर गिरोह के 6 आरोपी गिरफ्तार
देवेंद्रनगर में आखिरकार पकड़ में आया लाल मुंह वाला बंदर, महीनों से नगर में मचा रखा था आतंक
नगरपरिषद गुनौर के वार्ड 6 की 30 लाख की सीसी सड़क पर सवाल, निर्माण के बीच दरारें दिखने का दावा
*वन स्टॉप सेंटर का निरीक्षण कर देखी व्यवस्थाएं*
________

जिला विधिक सहायता अधिकारी अतुल सेन द्वारा गत दिवस वन स्टॉप सेंटर पन्ना का औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान केंद्र की व्यवस्थाओं का जायजा लेकर आश्रित महिलाओं से संवाद किया। वन स्टॉप सेंटर में उपस्थित वर्कर्स, महिलाओं एवं बालिकाओं को विभिन्न विधिक अधिकारों एवं प्रावधानों की जानकारी प्रदान की गई। उन्होंने समय समय पर सहायता एवं मार्गदर्शन का आश्वासन भी दिया। प्रशासक कविता पांडेय द्वारा विपत्तिग्रस्त महिलाओं एवं बालिकाओं के कल्याण एवं सहायता के लिए संचालित सेवाओं व योजनाओं की जानकारी दी गई। साथ ही हेल्पलाइन नंबर एवं अन्य महत्वपूर्ण गतिविधियों के बारे में भी बताया।
आकाशीय बिजली गिरने से दो भैंसों की मौत
देवेंद्रनगर क्षेत्र के बड़ागांव भटिया-मुटवा रोड का मामला
*प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने किया जिला जेल पन्ना का त्रैमासिक निरीक्षण, विधिक साक्षरता शिविर भी लगाया*
______

शनिवार को प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण शरत चन्द्र सक्सेना द्वारा जिला जेल पन्ना का त्रैमासिक निरीक्षण किया गया। जेल निरीक्षण के दौरान विधिक साक्षरता शिविर भी लगाया गया। इस दौरान जेल में निरुद्ध बंदियों को उपलब्ध कराई जा रही मूलभूत सुविधाओं, स्वास्थ्य सेवाओं तथा उनके प्रकरणों की स्थिति का जायजा लिया गया। इस मौके पर विशेष जिला न्यायाधीश पॉक्सो एक्ट अरविंद कुमार शर्मा, मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी रीतिका पाठक, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण राजकुमार गौड़ एवं जिला विधिक सहायता अधिकारी अतुल सेन उपस्थित रहे। निरीक्षण के दौरान प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश द्वारा जिला जेल में बंदियों को उपलब्ध कराई जा रही भोजन, पेयजल, स्वच्छता एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं का निरीक्षण किया गया। साथ ही बंदियों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए जेल में उपलब्ध दवाइयों एवं चिकित्सा सुविधाओं की भी जानकारी ली गई। उन्होंने बंदियों से प्रत्यक्ष संवाद कर उनके विचाराधीन एवं निराकृत प्रकरणों की स्थिति, न्यायालयीन कार्यवाही, अधिवक्ताओं की उपलब्धता तथा विधिक सहायता के संबंध में जानकारी प्राप्त की, जिन बंदियों को अपने प्रकरणों में विधिक सहायता की आवश्यकता थी, उनके संबंध में आवश्यक जानकारी लेकर संबंधित अधिकारियों को उचित कार्रवाई के निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान बंदियों से उनकी व्यक्तिगत एवं सामूहिक समस्याओं के संबंध में भी चर्चा की गई। बंदियों द्वारा बताई गई समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए उनके यथासंभव शीघ्र निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए गए।
निरीक्षण के साथ आयोजित विधिक साक्षरता शिविर में विशेष न्यायाधीश द्वारा बंदियों को उनके कानूनी अधिकारों, निःशुल्क विधिक सहायता, अपील एवं जमानत संबंधी प्रावधानों तथा न्यायिक प्रक्रिया के संबंध में जानकारी प्रदान की गई। बंदियों को अपने अधिकारों एवं कर्तव्यों के प्रति जागरूक रहने तथा जेल प्रशासन द्वारा उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं का उचित उपयोग करने के लिए प्रेरित किया गया। निरीक्षण एवं साक्षरता शिविर के दौरान जिला जेल अधीक्षक गणेश प्रसाद सिंह सहित जेल के कर्मचारीगण भी उपस्थित रहे।