#हल्दी थाने में 5 लावारिस मोटरसाइकिलों की नीलामी 3 अक्टूबर को
बलिया। ऑपरेशन क्लीन-2 अभियान के तहत थाना हल्दी पुलिस द्वारा परिसर में लावारिस एवं निस्तारण योग्य पांच मोटरसाइकिलों की नीलामी की तिथि निर्धारित की गई है। पुलिस के अनुसार नीलामी 3 अक्टूबर 2026 को थाना हल्दी परिसर में आयोजित होगी।
पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी संजय वर्मा के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी बैरिया आलोक गुप्ता और थानाध्यक्ष हल्दी राजू कुमार के नेतृत्व में वाहनों के निस्तारण की कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस के मुताबिक विभिन्न मामलों में लावारिस एवं निस्तारण योग्य पाए गए पांच मोटरसाइकिल वाहनों की नीलामी गठित नीलामी समिति द्वारा उपजिलाधिकारी (न्यायिक), सदर, बलिया की अध्यक्षता में नियमानुसार कराई जाएगी। इच्छुक व्यक्ति निर्धारित तिथि को नियमों के अनुसार नीलामी प्रक्रिया में शामिल हो सकते हैं।
बलिया पुलिस ने बताया कि लावारिस एवं निस्तारण योग्य वाहनों के नियमानुसार निस्तारण की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
हल्दी थाने में 5 लावारिस मोटरसाइकिलों की नीलामी 3 अक्टूबर को
बलिया। ऑपरेशन क्लीन-2 अभियान के तहत थाना हल्दी पुलिस द्वारा परिसर में लावारिस एवं निस्तारण योग्य पांच मोटरसाइकिलों की नीलामी की तिथि निर्धारित की गई है। पुलिस के अनुसार नीलामी 3 अक्टूबर 2026 को थाना हल्दी परिसर में आयोजित होगी।
पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी संजय वर्मा के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी बैरिया आलोक गुप्ता और थानाध्यक्ष हल्दी राजू कुमार के नेतृत्व में वाहनों के निस्तारण की कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस के मुताबिक विभिन्न मामलों में लावारिस एवं निस्तारण योग्य पाए गए पांच मोटरसाइकिल वाहनों की नीलामी गठित नीलामी समिति द्वारा उपजिलाधिकारी (न्यायिक), सदर, बलिया की अध्यक्षता में नियमानुसार कराई जाएगी। इच्छुक व्यक्ति निर्धारित तिथि को नियमों के अनुसार नीलामी प्रक्रिया में शामिल हो सकते हैं।
बलिया पुलिस ने बताया कि लावारिस एवं निस्तारण योग्य वाहनों के नियमानुसार निस्तारण की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी.
#हल्दीपुलिस #बलियापुलिस #ऑपरेशनक्लीन2 #वाहननीलामी #लावारिसवाहन #मोटरसाइकिलनीलामी #हल्दी #बलिया #बलियासमाचार #पुलिसकार्रवाई #नीलामी #उत्तरप्रदेशपुलिस