हिमगिरी–सियुल् सड़क पर बड़ा हादसा टला, बाल-बाल बची जान!
Suneel Pahadi ✍️
हिमगिरी–सियुल् सड़क पर आज उस समय बड़ा हादसा होते-होते टल गया, जब रेत लेकर हिमगिरी की ओर जा रहा एक टिप्पर चढ़ाई पर सड़क की खस्ताहालत के कारण अचानक बंद हो गया। सड़क पर जगह-जगह पड़े बड़े-बड़े गड्ढों और खराब स्थिति के चलते टिप्पर का संतुलन बिगड़ गया और वह पीछे की ओर खिसकने लगा।
देखते ही देखते टिप्पर का अगला हिस्सा सड़क से बाहर निकल गया और नीचे नाले की ओर जाने लगा।
गनीमत रही कि टिप्पर नाले में गिरने से बच गया। अगर यह अनियंत्रित होकर नीचे गिर जाता तो बड़ा हादसा हो सकता था
#highlight #Himgiri #SiulRoad #हिमगिरी #viralpost
Chamba, Chamba | Oct 1, 2026