Public App Logo
माकपा नेताओं की गिरफ्तारी, भजनलाल सरकार लोकतंत्र का गला घोंटने पर उतारू अनूपगढ़, गंगानगर की बहादुर जनता देगी जबाब - सांसद अमराराम ------------- भारत की कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी के पोलित ब्यूरो सदस्य व सीकर सांसद अमराराम ने अनूपगढ़ एवं गंगानगर जिले के मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के वरिष्ठ नेताओं, किसान सभा के नेताओं व छात्र युवाओं के नेताओं को हाउस अरेस्ट करने एवं बड़े पैमाने पर गिरफ्तारी की निंदा करते हुए कहा है कि भजनलाल सरकार लोकतंत्र का गला घोटने पर उतारू हो रही है। अमराराम ने कहा कि अनूपगढ़ इलाके की जनता पिछले कई सालों से नहरी पानी के लिए आंदोलन कर रही है। हाल ही में पिछले दो महीनो से किसान नहर में पर्याप्त पानी की मांग को लेकर आंदोलनरत हैं इसी क्रम में 10 अगस्त को जेल भरो आंदोलन के दौरान किसान नेताओं ने 14 अगस्त को एडीएम कार्यालय पर आम सभा कर अपनी मांगे रखने का ऐलान किया था। यह बहुत ही अफसोसजनक है कि राजस्थान केनाल में 12000 क्यूसेक पानी होने के बावजूद किसानों को पानी नहीं मिल रहा है। अमराराम ने कहा कि गंगानगर की बहादुर जनता ने पहले भी राजस्थान की सरकारों का गुरूर तोड़ा है अपने हकों के लिए कुर्बानियां दी हैं और दमन का मुकाबला किया है इस बार भी यहां की बहादुर जनता इसका माकूल जवाब देगी। सीपीआईएम राज्य सचिव किशन पारीक ने कहा कि माकपा के प्रदेश सचिव मंडल सदस्य व अखिल भारतीय किसान सभा की केंद्रीय कमेटी के सदस्य श्योपत मेघवाल को पुलिस ने कल से हाउस अरेस्ट कर रखा है और आज कामरेड पालाराम, राजू सहित अनेक दूसरे नेतृत्वकारी साथियों को डिटेन किया गया है। इससे पहले राज्य सरकार ने अनूपगढ़ का जिले का दर्जा खत्म कर जनता के हितों पर कुठाराघात किया था। हम सरकार को कहना चाहते हैं दमनकारी कार्यवाहियां बंद करें गिरफ्तार तमाम नेताओं व कार्यकर्ताओं को रिहा करें एवं आम जनता की मांगों का समाधान करें। अखिल भारतीय किसान सभा के प्रदेशाध्यक्ष व पूर्व विधायक पेमाराम ने कहा कि अनूपगढ़ की जनता नहर में पानी छोड़े जाने, गरीबों के आशियाने नहीं उजाड़ने, आवासीय पट्टा जारी करने जैसी ज्वलंत मांगों के लिए अपनी मांग सरकार के सामने रखना चाहते थी लेकिन सरकार ने आजादी के पर्व 15 अगस्त से ठीक पहले जन नेताओं की गिरफ्तारी कर अपने फासीवादी चेहरे को उजागर किया है लेकिन जनता की आवाज दवाई नहीं जा सकेगी। - Bhadra News