
आगरा जिले की बाह तहसील के ग्राम पुरा बाघराज (कैंजरा) की बेटी कर्नल शिखा भदौरिया ने भारतीय सेना में अपनी मेहनत, नेतृत्व क्षमता और समर्पण से एक नई मिसाल कायम की है।
कर्नल शिखा भदौरिया ने सीमा सड़क संगठन (BRO) के प्रोजेक्ट बीकॉन के अंतर्गत 32 बॉर्डर रोड्स टास्क फोर्स (32 BRTF) की कमान संभाली है। वर्तमान में वे उत्तर कश्मीर में सामरिक रूप से महत्वपूर्ण सड़क संपर्क बनाए रखने, सैन्य अभियानों को सहयोग देने तथा पवित्र श्री अमरनाथ जी यात्रा के लिए सुरक्षित एवं सुचारु यातायात सुनिश्चित करने जैसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों का निर्वहन कर रही हैं।
🌟 उपलब्धियों से भरा गौरवशाली सफर 🌟
🔹 वर्ष 2018 में “वुमन ऑफिसर ऑफ द ईयर” सम्मान से सम्मानित।
🔹 अकादमी की स्वर्ण पदक विजेता।
🔹 राष्ट्रीय स्तर की निशानेबाज़।
🔹 आईआईटी रुड़की से एम.टेक. की डिग्री प्राप्त।
🔹 भारतीय सेना में कर्नल के प्रतिष्ठित पद तक पहुंचकर क्षेत्र का नाम रोशन किया।
कर्नल शिखा भदौरिया, श्री विजय प्रताप सिंह भदौरिया की सुपुत्री हैं। सेना सेवा उनके परिवार की गौरवशाली परंपरा रही है। उनके चाचा कर्नल गजेन्द्र सिंह भदौरिया तथा उनके पति कर्नल ऋषभ सिंह भदौरिया भी भारतीय सेना में कार्यरत हैं।
आगरा के बाह क्षेत्र की प्रथम महिला कर्नल बनकर कर्नल शिखा भदौरिया ने अपने परिवार, क्षेत्र, उत्तर प्रदेश और पूरे समाज का मान बढ़ाया है।
Gormi, Bhind | Aug 9, 2026