Public App Logo
ह$त्या मामले में फरार दो अभियुक्तों के खिलाफ इश्तिहार चस्पा सीतामढ़ी के सोनबरसा थाना पुलिस ने मूसहरनिया गांव में हत्या से संबंधित मामले में फरार चल रहे दो अभियुक्तों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। फरार अभियुक्त विनोद कुमार और राज किशोर राम के विरुद्ध माननीय न्यायालय द्वारा निर्गत इश्तिहार चिपकाया गया ।गाजे बाजे के साथ पुलिस मौके पर पहुंची थी। पुलिस ने गांव में सार्वजनिक रूप से इश्तिहार चस्पा कर अभियुक्तों को न्यायालय के समक्ष उपस्थित होने की चेतावनी दी। पुलिस के अनुसार दोनों अभियुक्त मामले में लंबे समय से फरार हैं। पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। - Sursand News