Public App Logo
अजमेर में पुलिस की ईमानदारी की मिसाल, आधे घंटे में खोज निकाले 40 हजार रुपए अजमेर। केंद्रीय रोडवेज बस स्टैंड पुलिस चौकी पर तैनात ASI मनीराम और कांस्टेबल समित सहारण ने ईमानदारी और तत्परता का परिचय देते हुए यात्री के गुम हुए 40 हजार रुपए महज आधे घंटे में तलाश कर वापस लौटा दिए। जानकारी के अनुसार नाथूराम पुत्र मंगाराम, उम्र 52 वर्ष, निवासी गांव बस्सी कड़ेल, नागौर रोडवेज बस स्टैंड पर पहुंचे थे। इसी दौरान उनकी जेब से 40 हजार रुपए कहीं गिर गए। रुपए गायब होने का पता चलने पर नाथूराम ने पुलिस चौकी पहुंचकर मामले की जानकारी दी। सूचना मिलते ही चौकी इंचार्ज ASI मनीराम के निर्देशन में कांस्टेबल समित सहारण ने तुरंत तलाश शुरू की। पुलिसकर्मियों ने बस स्टैंड परिसर में खोजबीन और आवश्यक जानकारी जुटाकर करीब आधे घंटे में पूरी रकम बरामद कर ली। इसके बाद 40 हजार रुपए नाथूराम को सुरक्षित वापस सौंप दिए गए। रुपए वापस मिलने पर नाथूराम ने पुलिसकर्मियों का आभार जताया। पुलिसकर्मियों की इस ईमानदारी और तत्परता की हर तरफ सराहना हो रही है। Ajmer Police Rajasthan - Ajmer News