
बाँदा रोटी बैंक की टीम ने 100 पैकेट भोजन जरूरतमंदों तक पहुंचाया
बाँदा। बाँदा रोटी बैंक सोसाइटी के जिम्मेदार कार्यालय प्रभारी मोहम्मद शमीम, उप शाखा प्रमुख मर्दन नाका निहाल खान तथा सदस्य डॉ. राकिब फारूकी, सचिन साहू और जीतेंद्र कुमार लगातार जरूरतमंद और गरीब लोगों की मदद एवं सेवा में जुटे हुए हैं।
दिनांक 27 सितंबर 2026 को निर्धारित दिन एवं समय पर टीम ने मर्दन नाका क्षेत्र से 25 घरों से 25 पैकेट भोजन एकत्र किए। इसके अलावा निहाल खान द्वारा 73 पैकेट तथा निषाद फर्नीचर द्वारा 2 पैकेट भोजन उपलब्ध कराए गए।
इस प्रकार कुल 100 पैकेट भोजन एकत्र कर बाँदा रोटी बैंक के जिम्मेदार अध्यक्ष रिजवान अली, उपाध्यक्ष मोहम्मद सलीम, शाखा प्रमुख बंगालीपुरा अशरफ अली एवं सदस्य प्रेम माली को सौंपे गए। इसके बाद टीम द्वारा सभी 100 पैकेट भोजन जरूरतमंद लोगों तक पहुंचाए गए।
बाँदा रोटी बैंक सोसाइटी ने इस सेवा में सहयोग करने वाले , भोजन देने वालों और गरीबों की मदद करने वाले सभी लोगों का आभार व्यक्त किया।
सहयोग की अपील:
यदि आप भी बाँदा रोटी बैंक में भोजन, कपड़े या आर्थिक सहायता के माध्यम से सहयोग करना चाहते हैं, तो इन मोबाइल नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं:
📞 9451988451
📞 8318456975
#BandaRotiBank #Banda #Humanity #FoodDonation #HelpTheNeedy
Banda, Banda | Sep 28, 2026