संजय निषाद का आह्वान आगामी विधानसभा चुनाव में संगठन की मजबूती और जनभागीदारी बनेगी जीत का आधार।
योगी सरकार का आभार विमुक्त, घुमंतू एवं अर्द्धघुमंतू जनजाति आयोग के गठन पर डॉ. संजय कुमार निषाद ने जताया मुख्यमंत्री का धन्यवाद।
बहराइच के कपूरथला ऑडिटोरियम में देवीपाटन मंडल के निषाद पार्टी पदाधिकारियों की बैठक में कैबिनेट मंत्री डॉ. संजय कुमार निषाद ने आगामी विधानसभा चुनाव के लिए संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का निर्देश दिया।
उन्होंने कार्यकर्ताओं से सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर पहुँचाने की अपील की।
डॉ. निषाद ने प्रदेश में 'विमुक्त, घुमंतू एवं अर्द्धघुमंतू जनजाति आयोग' के गठन को सामाजिक न्याय की दिशा में ऐतिहासिक बताया।
उन्होंने कहा कि अंग्रेजों के समय 'क्रिमिनल ट्राइब्स एक्ट' का दंश झेलने वाली निषाद, केवट, मल्लाह, बिंद, कश्यप जैसी 193 जातियों को अधिकार व सम्मान दिलाने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का फैसला सराहनीय है। पूरा निषाद समाज इसके लिए सरकार का आभार व्यक्त करता है।