Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
मुख्यमंत्री
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Crime
Dm
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर

राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान (एनआईए), पंचकूला में 80वां स्वतंत्रता दिवस पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। आयुष मंत्रालय भारत सरकार के तत्वाधान में राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान के कुलपति प्रोफेसर (डॉ.) संजीव शर्मा और डीन प्रोफेसर गुलाब चंद पमनानी के मार्गदर्शन में संस्थान ने इस वर्ष एक नई प्रेरणादायी पहल की। संस्थान में कार्यरत एमटीएस निशा ने ध्वजारोहण किया और सलामी दी। संस्थान के सुरक्षा कर्मियों की ओर से मार्च पास्ट किया गया। मुख्यातिथि डीएमएस डॉ. गौरव गर्ग और कल्चरल कमेटी के चेयरमैन डॉ. प्रह्लाद रघु ने निशा को पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया। अध्यक्षीय उद्बोधन में प्रोफेसर प्रह्लाद रघु ने स्वतंत्रता संग्राम के वीरों के बलिदान को नमन करते हुए कहा कि आजादी केवल अधिकार नहीं, बल्कि देश के प्रति कर्तव्यों और जिम्मेदारियों का भी बोध कराती है। उन्होंने सभी से राष्ट्र निर्माण, सामाजिक समरसता और जनसेवा की भावना को मजबूत करने का आह्वान किया। मुख्यातिथि डीएमएस डॉ. गौरव गर्ग ने कहा कि देश की आजादी के लिए स्वतंत्रता सेनानियों से लेकर वीरों जवानों ने अनगिनत बलिदान दिए गए। देश की आजादी के लिए जेलों की यातनाओं से लेकर गोलियां तक खाई। महात्मा गांधी का सत्याग्रह से लेकर भगत सिंह, राजगुरु, सुखदेव और नेता जी सुभाष चंद बोस की कुर्बानी तथा रानी लक्ष्मी भाई की शौर्य गाथा ने स्वतंत्रत भारत की नींव रखी। 15 अगस्त हमें उन महान स्वतंत्रता सेनानियों और वीर शहीदों के त्याग, तपस्या और बलिदान का स्मरण कराता है, जिनके संघर्ष के कारण देश को आजादी मिली। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान में चिकित्सा व शिक्षा के साथ भारत की प्राचीन आयुर्वेद पंरपरा को बढ़ावा दिया जा रहा है। उन्होंने आयुष मंत्रालय भारत सरकार के सचिव वैद्य राजेश कोटेचा का मार्गदर्शन के लिए आभार व्यक्त किया। साथ ही, उन्होंने संस्थान के कुलपति प्रोफेसर (डॉ.) संजीव शर्मा, डीन प्रोफेसर गुलाब चंद पमनानी तथा डीन इंचार्ज प्रोफेसर सतीश गंधर्व का भी आभार जताया, जिनके कुशल नेतृत्व में संस्थान नई बुलंदियों को छू रहा है। वर्ष 2023 से लेकर अब तक संस्थान में डेढ़ लाख रोगी इलाज के लिए पहुंचे हैं, जिनका आयुर्वेद पर भरोसा बढ़ा रहा है। #panchkulanews #panchkula #panchkulasocialmedia

Panchkula, Panchkula | Aug 16, 2026

MORE NEWS

राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान (एनआईए), पंचकूला में 80वां स्वतंत्रता दिवस पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। आयुष मंत्रालय भारत सरकार के तत्वाधान में राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान के कुलपति प्रोफेसर (डॉ.) संजीव शर्मा और डीन प्रोफेसर गुलाब चंद पमनानी के मार्गदर्शन में संस्थान ने इस वर्ष एक नई प्रेरणादायी पहल की। संस्थान में कार्यरत एमटीएस निशा ने ध्वजारोहण किया और सलामी दी। संस्थान के सुरक्षा कर्मियों की ओर से मार्च पास्ट किया गया। मुख्यातिथि डीएमएस डॉ. गौरव गर्ग और कल्चरल कमेटी के चेयरमैन डॉ. प्रह्लाद रघु ने निशा को पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया। अध्यक्षीय उद्बोधन में प्रोफेसर प्रह्लाद रघु ने स्वतंत्रता संग्राम के वीरों के बलिदान को नमन करते हुए कहा कि आजादी केवल अधिकार नहीं, बल्कि देश के प्रति कर्तव्यों और जिम्मेदारियों का भी बोध कराती है। उन्होंने सभी से राष्ट्र निर्माण, सामाजिक समरसता और जनसेवा की भावना को मजबूत करने का आह्वान किया। मुख्यातिथि डीएमएस डॉ. गौरव गर्ग ने कहा कि देश की आजादी के लिए स्वतंत्रता सेनानियों से लेकर वीरों जवानों ने अनगिनत बलिदान दिए गए। देश की आजादी के लिए जेलों की यातनाओं से लेकर गोलियां तक खाई। महात्मा गांधी का सत्याग्रह से लेकर भगत सिंह, राजगुरु, सुखदेव और नेता जी सुभाष चंद बोस की कुर्बानी तथा रानी लक्ष्मी भाई की शौर्य गाथा ने स्वतंत्रत भारत की नींव रखी। 15 अगस्त हमें उन महान स्वतंत्रता सेनानियों और वीर शहीदों के त्याग, तपस्या और बलिदान का स्मरण कराता है, जिनके संघर्ष के कारण देश को आजादी मिली। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान में चिकित्सा व शिक्षा के साथ भारत की प्राचीन आयुर्वेद पंरपरा को बढ़ावा दिया जा रहा है। उन्होंने आयुष मंत्रालय भारत सरकार के सचिव वैद्य राजेश कोटेचा का मार्गदर्शन के लिए आभार व्यक्त किया। साथ ही, उन्होंने संस्थान के कुलपति प्रोफेसर (डॉ.) संजीव शर्मा, डीन प्रोफेसर गुलाब चंद पमनानी तथा डीन इंचार्ज प्रोफेसर सतीश गंधर्व का भी आभार जताया, जिनके कुशल नेतृत्व में संस्थान नई बुलंदियों को छू रहा है। वर्ष 2023 से लेकर अब तक संस्थान में डेढ़ लाख रोगी इलाज के लिए पहुंचे हैं, जिनका आयुर्वेद पर भरोसा बढ़ा रहा है। #panchkulanews #panchkula #panchkulasocialmedia - Panchkula News