
*नगरपालिका व फायर कर्मचारियों की हड़ताल 18 अगस्त तक बढ़ाई 17 अगस्त को नगर निगम महापौर के आवास पर प्रदर्शन कर सौपेगें ज्ञापन*
*18 अगस्त को नगरपालिका व फायर कर्मचारी शहर मे शव यात्रा निकाल निकाय मंत्री विपुल गोयल का पुतला दहन करेंगे:-संतोष कुमार*
*यमुनानगर,16 अगस्त। हरियाणा सरकार द्वारा 13 मई के समझौते को लागू न करने और बार-बार आश्वासन देकर कर्मचारियों को गुमराह करने के विरोध में नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा शाखा हरियाणा अग्निशमन विभाग कर्मचारी यूनियन के आह्वान पर यमुनानगर के मुख्य दमकल केंद्र पर एकत्रित होकर कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी करते हुए लगातार ग्यारहवें दिन की हड़ताल शुरु की। ग्यारहवें दिन की हड़ताल की अध्यक्षता जिला वरिष्ठ उपप्रधान संतोष कुमार ने की, जबकि संचालन जिला कोषाध्यक्ष ललित कुमार ने किया।*
*यूनियन नेताओं ने कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार कर्मचारियों की पहले से स्वीकृत मांगों पर आदेश जारी करने का साहस नहीं दिखा सकी।*
*उन्होंने कहा कि 13 मई को सरकार ने जिन मांगों पर सहमति जताई थी, बीते 14 अगस्त को सरकार के साथ हुई वार्ता में मानी गई मांगों से सरकार साफ मुकर गई है। 13 मई के समझौते के अनुसार फायर विभाग के ड्राइवरों एवं फायरमैनों को 30 जून तक नियमित करना,कर्मचारियों को ₹7,500 वर्दी भत्ता, ₹5,000 मासिक जोखिम भत्ता, फरीदाबाद अग्निकांड में शहीद रणबीर सिंह एवं भविचंद सहित भविष्य में ड्यूटी के दौरान शहीद होने वाले कर्मचारियों के आश्रितों को ₹50-50 लाख की आर्थिक सहायता तथा परिवार के एक सदस्य को नियमित सरकारी नौकरी देने, नियमित कर्मचारियों को ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी में राहत देने सहित आठ महत्वपूर्ण मांगों पर सहमति बनी थी लेकिन सरकार ने इन पर अमल करने के बजाय केवल झूठे आश्वासनों का सहारा लिया। यूनियन नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार की कथनी और करनी में बड़ा अंतर है।सरकार बार-बार वादाखिलाफी कर कर्मचारियों के धैर्य और विश्वास दोनों को तोड़ रही है। उन्होंने कहा कि कर्मचारी संगठनो ने बीते 15 अगस्त को धरना स्थल पर ध्वजारोहण किया व विचार गोष्ठी का आयोजन कर हड़ताल को 18 अगस्त तक बढ़ाने का निर्णय लिया। साथ ही आंदोलन को तेज करते हुए सोमवार 17 अगस्त को सभी महापौर, चेयरमैन एवं पार्षदों को प्रदर्शन करते हुए ज्ञापन सौंपकर नगर पालिका व सफाई कर्मचारियों की मांगों को उठाने की मांग की जाएगी।18 अगस्त, मंगलवार: सभी नगर पालिकाओं, नगर परिषदों एवं नगर निगमों के मुख्य गेट पर 2 घंटे तालाबंदी की जाएगी। इसके साथ ही राजस्व एवं आपदा प्रबंधन तथा शहरी स्थानीय निकाय मंत्री विपुल गोयल की शहर में शव यात्रा निकालकर चौक पर पुतला दहन किया जाएगा और विश्वासभंग दिवस मनाया जाएगा।*
*20 से 25 अगस्त तक सभी पालिकाओं, परिषदों एवं निगमों के कर्मचारी पक्ष एवं विपक्ष के सभी विधायकों के आवास/कार्यालयों पर प्रदर्शन करते हुए ज्ञापन सौंपेंगे और उनसे मांग करेंगे कि सफाई कर्मचारियों के साथ हो रहे भेदभाव, सरकार की उदासीनता तथा लंबित मांगों को विधानसभा के सदन में मजबूती से उठाया जाए। आवास पर प्रदर्शन करत।13 मई का समझौता लागू होने तक आंदोलन जारी रहेगा।इससे अग्निशमन सेवाओं सहित अन्य व्यवस्थाओं पर पड़ने वाले प्रभाव की पूर्ण जिम्मेदारी हरियाणा सरकार की होगी।*
*उन्होंने कहा कि कर्मचारियों, मजदूरों और किसानों की साझा एकजुटता ही सरकार की वादाखिलाफी का सबसे सशक्त जवाब होगी। यदि सरकार ने शीघ्र ही अपने वादे पूरे नहीं किए, तो यह आंदोलन और अधिक व्यापक एवं निर्णायक रूप धारण करेगा। जिसकी जिम्मेदारी हरियाणा सरकार की होगी।*