रूपवास | बिनऊआ स्कूल में स्वतंत्रता दिवस पर शिक्षक ने किया साउंड सिस्टम भेंट
भरतपुर, 15 अगस्त। रूपवास उपखंड के गांव बिनऊआ स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में 80वें स्वतंत्रता दिवस समारोह के अवसर पर विद्यालय के शिक्षक जगदीश प्रसाद कुशवाहा ने स्कूल को म्यूजिक साउंड सिस्टम भेंट किया।
इस साउंड सिस्टम से अब स्कूल में प्रतिदिन प्रार्थना और अन्य कार्यक्रम सुव्यवस्थित तरीके से संचालित किए जा सकेंगे। शिक्षक के इस सहयोग को देखकर विद्यालय परिवार ने उनका सम्मान किया।
प्रधानाचार्य मधु उपाध्याय ने शिक्षक जगदीश प्रसाद की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के सहयोग से विद्यालय की गतिविधियों को नई ऊर्जा मिलेगी। कार्यक्रम में ग्रामीणों, अन्य शिक्षकों और बड़ी संख्या में बच्चे उपस्थित रहे।
विद्यालय परिवार की ओर से शिक्षक जगदीश प्रसाद को साफा,माला पहनाकर एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। ग्रामीणों ने भी इस पहल की खुले दिल से सराहना की।