अपराध शाखा 2 की टीम ने युवक को अवैध हथियार सहित किया गिरफ्तार
एक देशी पिस्तौल व 02 रौंद बरामद
रोहतक पुलिस की अपराध शाखा-2 की टीम ने दौराने गश्त युवक को अवैध हथियार सहित गिरफ्तार करने मे सफलता प्राप्त की है। युवक से एक देसी पिस्तौल व 02 रौन्द बरामद हुआ है। आरोपी के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत अभियोग अंकित कर कार्यवाही की गई है। आरोपी को पेश अदालत किया गया है।
पुलिस प्रवक्ता मनीष ने बताया कि सह उप नि दिनेश के नेतृत्व मे अपराध शाखा-2 की टीम गश्त मे मौजूद थी। दौराने गश्त थर्ड वाटर वर्कस सनसिटी रोड से युवक को शक के आधार पर काबू किया गया। युवक की पहचान पंकज पुत्र रतीभान निवासी भगवतीपुर रोहतक के रुप में हुई। नियमानुसार तलाशी लेने पर युवक के पास से एक देसी पिस्तौल व 02 रौन्द बरामद हुये है। आरोपी के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत थाना अर्बन एस्टेट मे अभियोग संख्या 205 /2026 अंकित कर गिरफ्तार किया गया है।
Uklana, Hissar | Aug 16, 2026