
गांधी जयंती पर जल जीवन मिशन के तहत बिलाया गांव में जलार्पण कार्यक्रम आयोजित
अंकुर श्रीवास्तव ✍️
कोंच (जालौन)। राज्य पेयजल एवं स्वच्छता मिशन, लखनऊ के पत्र संख्या 2822 दिनांक 14 सितंबर 2026 के क्रम में गांधी जयंती के अवसर पर शुक्रवार को जल जीवन मिशन के तहत जनपद जालौन के विकासखंड कोंच के ग्राम बिलाया में जलार्पण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन अपर जिलाधिकारी (नमामि गंगे) एवं अधिशासी अभियंता, जल निगम (ग्रामीण) के नेतृत्व में किया गया। इस दौरान ग्राम प्रधान को जलार्पण कर ग्रामीण क्षेत्रों में हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने के उद्देश्य से संचालित जल जीवन मिशन के महत्व पर जोर दिया गया। कार्यक्रम में कॉन्ट्रैक्टिंग एजेंसी GVPR के DGM श्री नागेश एवं उनकी टीम, सहायक अभियंता एवं अवर अभियंता जल निगम, PMC टीम, TPI टीम तथा DCC UNOPS के श्री गांधी सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने जल जीवन मिशन के तहत संचालित कार्यों को गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा करने तथा ग्रामीणों को नियमित एवं स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने पर जोर दिया।
#jalaun #orai #dmjalaun #GandhiJayanti
Orai, Jalaun | Oct 2, 2026