Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
मुख्यमंत्री
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Crime
Dm
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर

बेतिया में पंचायती राज विभाग, बिहार के निर्देशानुसार स्वतंत्रता दिवस-2026 एवं ’वन्दे मातरम’ के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित ’हर घर तिरंगा अभियान’ के अंतर्गत आज जिले के बैरिया प्रखंड की ग्राम पंचायत मियांपुर दुबौलिया में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अभियान के तहत पंचायत सरकार भवन, मियांपुर से उच्च विद्यालय, बथना तक विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गई, जिसमें जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, जीविका दीदियों, आंगनबाड़ी सेविकाओं, आशा कार्यकर्ताओं, विद्यालय के छात्र-छात्राओं एवं बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। जिला पदाधिकारी, श्री तरनजोत सिंह के नेतृत्व में निकाली गई तिरंगा यात्रा ने पूरे क्षेत्र को राष्ट्रभक्ति के रंग में रंग दिया। इस अवसर पर लोगों ने हाथों में तिरंगा लेकर भारत माता की जय एवं वन्दे मातरम् के उद्घोष के साथ राष्ट्रीय एकता और अखंडता का संदेश दिया। कार्यक्रम में उप विकास आयुक्त, श्री काजले वैभव नितिन, अपर समाहर्ता-सह-जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, श्री अनिल कुमार सिन्हा, अनुमंडल पदाधिकारी, बेतिया सदर, श्री विकास कुमार, विशेष कार्य पदाधिकारी, श्री सुजीत कुमार, जिला पंचायत राज पदाधिकारी, श्री सौरभ आलोक, जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी, श्री राकेश कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी, बैरिया सहित विभिन्न विभागों के पदाधिकारी उपस्थित रहे। इस अवसर पर जिला पदाधिकारी ने उपस्थित लोगों को राष्ट्रीय ध्वज के महत्व एवं ध्वज संहिता के नियमों की विस्तार से जानकारी देते हुए कहा कि राष्ट्रीय ध्वज देश की आन-बान और शान का प्रतीक है। उन्होंने सभी नागरिकों से अपने घरों एवं प्रतिष्ठानों पर सम्मानपूर्वक तिरंगा फहराने तथा अधिक-से-अधिक लोगों को इस अभियान से जोड़ने का आह्वान किया। जिला पदाधिकारी ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान के तहत प्रत्येक नागरिक के मन में राष्ट्रप्रेम, राष्ट्रीय गौरव और संवैधानिक मूल्यों के प्रति सम्मान की भावना को और अधिक सशक्त बनाना है। वन्दे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने का यह ऐतिहासिक अवसर हम सभी के लिए गर्व का विषय है। प्रत्येक पंचायत, प्रत्येक घर और प्रत्येक नागरिक की सक्रिय भागीदारी से ही यह अभियान अपने उद्देश्य को प्राप्त करेगा। उन्होंने सभी पंचायत प्रतिनिधियों एवं आम नागरिकों से अपील की कि वे राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान एवं ध्वज संहिता के नियमों का पालन करते हुए पूरे उत्साह के साथ इस अभियान में सहभागी बनें। उन्होंने बताया कि पंचायती राज विभाग के निर्देशानुसार 09 अगस्त से 17 अगस्त 2026 तक चलने वाले इस अभियान के दौरान सभी निर्वाचित जनप्रतिनिधियों के आवासों एवं सरकारी कार्यालयों पर राष्ट्रीय ध्वज प्रदर्शित किया जा रहा है। साथ ही विभिन्न स्थानों पर सामूहिक रूप से राष्ट्रीय गीत वन्दे मातरम का गायन कर राष्ट्रभक्ति एवं जनजागरूकता का संदेश दिया जा रहा है।

MORE NEWS