Public App Logo
Profile Picture

News Wave

@newswave4384
2057Followers
2Following
रामनगर के हरिहरपुर गांव में घुसा बाढ़ का पानी
बेतिया में मुख्य चुनाव आयुक्त को पद से हटाने की मांग को लेकर राजद ने किया प्रदर्शन
बगहा में बाघ ने महिला को बनाया शि*कार हुई मौ*_त
रामनगर में संदिग्ध प्रस्तिथि में विवाहिता की हुई मौ'*_त
रामनगर में स्थाई सब्जी मंडी मांग को लेकर आयोजित धरना प्रदर्शन चौथे दिन वाल्मिकीनगर सांसद सुनील कुमार के पहल पर हुआ समाप्त
रामनगर में खाद विक्रेताओं ने पांच सूत्री मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन
बगहा में हो रहे गंडक नदी कटाव का वाल्मिकीनगर सांसद ने किया निरीक्षण
रामनगर में स्थायी मंडी की मांग को लेकर फुटकर विक्रेताओं का अनिश्चितकालीन धरना
रामनगर में झमाझम हो रही हैं बारिश,भीषण गर्मी से लोगों की मिली राहत
बगहा में लक्ष्मी यादव ह*त्या*कां*ड का फैसला, दो*षी सकलदेव यादव को उ*म्र*कैद, अदालत ने लगाया 1 लाख का जुर्माना
रामनगर प्रखंड के पकड़ी गांव में खेत में पानी पटवन को लेकर  वि*_वाद, फा*_रसा से हमला… इलाज के दौरान एक की मौ*त,
BREAKING 
चलती ट्रेन में प्रसव पीड़ा से मची अफरा-तफरी, हरिनगर स्टेशन पर रोकी गई ट्रेन, रेलवे की तत्परता से बची महिला की जान, एंबुलेंस से अस्पताल में कराया गया भर्ती
बगहा में गंडक के कटाव पर प्रशासन अलर्ट, SDM चांदनी ने लिया जायजा
सहरसा सदर अस्पताल में पत्रकार से मारपीट व सामान छीनने का आरोप
रामनगर में डीलक्स सुलभ शौचालय का होगा निर्माण मंत्री ने किया शिलान्यास
रामनगर में SSB के द्वारा नागरिक कल्याण कार्यक्रम का किया गया आयोजन
बेतिया जा रही शिवदानी बस पुरुषोत्तम पुर पेट्रोल पंप के समीप पलटी
Video 17
रामनगर में हुए विजय सहनी ह*त्या*कां*ड मामले में दोषियों को उम्र कैद की सजा
रामनगर में कृष्ण जन्माष्टमी पर्व को लेकर तैयारियां शुरू
बगहा पुलिस का विशेष समकालीन अभियान, 49 गिरफ्तारियां

बगहा पुलिस ने 22 अगस्त की रात फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी, वारंटों के निष्पादन, कुर्की और अवैध शराब की बरामदगी को लेकर विशेष समकालीन अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक बगहा ने देर रात तक विभिन्न थाना क्षेत्रों में अभियान का जायजा लिया।

अभियान के दौरान कुल 49 लोगों की गिरफ्तारी हुई। इनमें 35 वारंटी और 5 कांडों में वांछित अभियुक्त शामिल हैं। पुलिस ने 46 NBW और 33 BW का निष्पादन किया, जबकि एक कुर्की की कार्रवाई भी की गई। इसके अलावा पुलिस ने 113.76 लीटर अवैध शराब बरामद की।

पुलिस के इस विशेष अभियान से फरार अपराधियों और अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप मचा हुआ है।
बगहा एसपी राजेश कुमार जन सुनवाई के तहत लोगों की समस्याओं से हुए रूबरू
बेतिया में जिला पदाधिकारी श्री तरनजोत सिंह की अध्यक्षता में मंगलवार को कार्यालय प्रकोष्ठ में विद्यार्थी सहयोग पोर्टल, साइबर मंगलवार तथा श्री गुरु संत रविदास जी की 650वीं जयंती के अवसर पर आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गयी। बैठक में संबंधित विभागों के पदाधिकारियों को निर्धारित कार्यों के ससमय निष्पादन एवं कार्यक्रमों के व्यापक प्रचार-प्रसार को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया।

बैठक में जिला पदाधिकारी ने विद्यार्थी सहयोग पोर्टल के माध्यम से विद्यार्थियों को उपलब्ध करायी जा रही सेवाओं एवं सुविधाओं की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि छात्र-छात्राओं की शैक्षणिक एवं छात्रावास से संबंधित समस्याओं के त्वरित समाधान के उद्देश्य से विद्यार्थी सहयोग पोर्टल शुरू किया गया है। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को कॉलेजों में आयोजित होने वाले विद्यार्थी सहयोग शिविर की बेहतर तैयारी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया, ताकि विद्यार्थियों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो।

समीक्षा के दौरान साइबर मंगलवार के तहत जिले में संचालित की जाने वाली जागरूकता गतिविधियों की भी जानकारी ली गयी। जिला पदाधिकारी ने कहा कि डिजिटल सेवाओं और ऑनलाइन लेन-देन का उपयोग तेजी से बढ़ रहा है। ऐसे में आमजन को साइबर अपराध से बचाव के प्रति जागरूक करना बेहद जरूरी है।

उन्होंने निर्देश दिया कि ऑनलाइन ठगी, फर्जी लिंक, ओटीपी साझा करने, बैंकिंग संबंधी गोपनीय जानकारी देने तथा संदिग्ध कॉल और मैसेज से होने वाले साइबर अपराधों के प्रति लोगों को सजग किया जाए। विद्यालयों, महाविद्यालयों, सरकारी कार्यालयों एवं सार्वजनिक स्थलों पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने के साथ-साथ, सहयोग शिविर, विद्यार्थी सहयोग शिविर सहित सोशल मीडिया एवं अन्य माध्यमों से साइबर सुरक्षा संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियों का व्यापक प्रचार-प्रसार करने को कहा।

जिला पदाधिकारी ने कहा कि साइबर जागरूकता अभियान का मुख्य उद्देश्य लोगों को साइबर अपराध के प्रति सजग बनाना तथा सुरक्षित डिजिटल व्यवहार के लिए प्रेरित करना होना चाहिए।

बैठक में श्री गुरु संत रविदास जी की 650वीं जयंती के अवसर पर आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों की तैयारियों की भी विस्तृत समीक्षा की गयी। जिला पदाधिकारी ने संबंधित पदाधिकारियों को कार्यक्रमों का व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करने तथा अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने सभी निर्धारित गतिविधियों को आपसी समन्वय के साथ प्रभावी ढंग से संचालित करने पर जोर दिया।

बैठक में उप विकास आयुक्त श्री काजले वैभव नितिन, नगर आयुक्त, नगर निगम बेतिया सुश्री शिवाक्षी दीक्षित, अपर समाहर्ता-सह-जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी श्री अनिल कुमार सिन्हा, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी श्री अमरेंद्र कुमार, वरीय उप समाहर्ता श्रीमती रोचना माद्री, विशेष कार्य पदाधिकारी श्री सुजीत कुमार सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।
☀️ खुशखबरी! खुशखबरी!! खुशखबरी!!!

बगहा के सभी सम्मानित बिजली उपभोक्ताओं के लिए विशेष सूचना।

☀️ सोलर मेला सह सोलर लोन मेला ☀️

📅 दिनांक: 20 अगस्त 2026, दिन गुरुवार
📍 स्थान: विद्युत आपूर्ति प्रमंडल कार्यालय परिसर, बगहा

🔎 प्रदर्शनी एवं जानकारी

विभिन्न प्रतिष्ठित कंपनियों के स्टॉल पर प्रदर्शित सोलर पैनल, इनवर्टर आदि खरीदने से पहले उनकी गुणवत्ता, क्षमता एवं कीमत की जानकारी प्राप्त करें। साथ ही पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के अंतर्गत अनुदानित मूल्य पर सोलर पैनल लगवाने की सुविधा भी उपलब्ध होगी।

🏦 आसान बैंक लोन सुविधा

मेले में विभिन्न बैंकों के स्टॉल उपलब्ध रहेंगे, जहाँ आप 6% से भी कम ब्याज दर पर सोलर लोन प्राप्त कर सकते हैं। मेले में ऑन-द-स्पॉट आवेदन एवं लोन की सुविधा उपलब्ध रहेगी।

🎁 पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत मिलने वाला अनुदान (सब्सिडी)

सोलर प्लांट क्षमता| सरकारी अनुदान (सब्सिडी)
1 किलोवाट (1 kW)| ₹40,000
2 किलोवाट (2 kW)| ₹80,000
3 किलोवाट या उससे अधिक| ₹98,000 (अधिकतम)

⚡ अब बिजली बिल की चिंता छोड़िए!
अपने घर की छत पर सोलर प्लांट लगवाइए और सरकारी सब्सिडी का लाभ पाइए।

🌱 कम खर्च | ज्यादा बचत | स्वच्छ ऊर्जा का साथ 🌱
रामनगर में भव्य तरीके से निकाला महावीरी झंडा