ज्ञानगंगा हायर सेकेंडरी स्कूल के विद्यार्थियों ने निकाली तिरंगा यात्रा
-भारतमाता के जयघोष से गुंजायमान हुआ
अनोखा तीर, हरदा। स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर ज्ञान गंगा हायर सेकेंडरी स्कूल, हरदा के विद्यार्थियों ने उत्साह और देशभक्ति से ओत-प्रोत भव्य तिरंगा यात्रा निकाली। इस यात्रा में विद्यालय के सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। तिरंगा यात्रा शहर की प्रमुख सड़कों और गलियों से होकर गुजरी। विद्यार्थियों के हाथों में लहराते तिरंगे और गगनभेदी भारत माता की जय, वंदे मातरम तथा जय हिंद के नारों से पूरा शहर देशभक्ति के रंग में रंग गया। यात्रा के दौरान नागरिकों ने भी विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया और देशप्रेम की इस अनूठी पहल की सराहना की। विद्यालय प्राचार्य ने बताया कि इस तिरंगा यात्रा का उद्देश्य विद्यार्थियों में राष्ट्रप्रेम, एकता और देश के प्रति सम्मान की भावना को और अधिक सुदृढ़ करना है। स्वतंत्रता दिवस के इस अवसर पर निकाली गई यह भव्य तिरंगा यात्रा सभी के लिए आकर्षण का केंद्र रही।
Harda, Harda | Aug 15, 2026