
लोकायुक्त की बड़ी कार्यवाही...
रीवा में 50 हजार की रिश्वत लेते PWD के मुख्य अभियंता अपने दोस्त के साथ रंगेहाथ हुए ट्रैप।
शासकीय आवास में ले रहे थे रिश्वत की रकम, निजी कंपनी के मैनेजर से ट्यूब टेस्ट के नाम पर हर माह मांगी थी 1 लाख की चढ़ोत्तरी।
सतना के संविदाकार की शिकायत पर PWD रीवा का मुख्य अभियंता रिश्वत लेते गिरफ्तार!
सरकारी आवास में 50 हजार की रिश्वत लेते लोकायुक्त के हत्थे चढ़े मुख्य अभियंता केके लक्षे
रिश्वत की रकम लेते साथी धर्मवीर भारती भी पकड़ा गया, PWD के गलियारों में मचा हड़कंप
पेट्रोल न्यूज़ रीवा/सतना। सतना के एक संविदाकार की शिकायत पर रीवा PWD के मुख्य अभियंता केके लक्षे को 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार किए जाने का मामला सामने आया है। कार्रवाई के दौरान मुख्य अभियंता के सरकारी आवास पर हड़कंप मच गया।
बताया जा रहा है कि मुख्य अभियंता केके लक्षे द्वारा PLTD कंपनी के सोनू सिंह से 50 हजार रुपये की रिश्वत ली जा रही थी। इसी दौरान कार्रवाई करते हुए संबंधित जांच एजेंसी ने मुख्य अभियंता केके लक्षे को उनके साथी धर्मवीर भारती के साथ पकड़ लिया।
सतना के संविदाकार की शिकायत बनी कार्रवाई की वजह
प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, मामला सतना के संविदाकार की शिकायत से जुड़ा है। शिकायत के बाद रिश्वतखोरी की पुष्टि के लिए कार्रवाई की गई और सरकारी आवास में रकम लेते मुख्य अभियंता को पकड़ लिया गया।
PWD के मुख्य अभियंता स्तर के अधिकारी के रिश्वत लेते पकड़े जाने की खबर से विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। मामले में आगे की कार्रवाई और रिश्वतखोरी से जुड़े अन्य तथ्यों का खुलासा जांच पूरी होने के बाद होने की उम्मीद है।
Mauganj, Rewa | Aug 11, 2026