
बाँदा रोटी बैंक की महिला टीम ने महिला अस्पताल में मरीजों को बांटे फल-बिस्किट
बाँदा। बाँदा रोटी बैंक सोसाइटी की महिला टीम द्वारा दिनांक 27 सितंबर 2026 को जिला महिला चिकित्सालय, बाँदा में लगभग एक सैकड़ा मरीजों एवं उनके तीमारदारों को फल, बिस्किट आदि का वितरण किया गया।
कार्यक्रम बाँदा रोटी बैंक सोसाइटी के संरक्षक शेख सादी जमा एवं सह संरक्षक चंद्रमौली भारद्वाज के संरक्षण में, महिला टीम की संगठन मंत्री प्रीति शिवहरे की अध्यक्षता तथा सदस्य रश्मि सिंह के नेतृत्व में आयोजित किया गया। महिला जिला चिकित्सालय की मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. श्रीमती सुनीता सिंह के निर्देशन एवं अस्पताल स्टाफ के विशेष सहयोग से महिला टीम ने हर माह की तरह इस बार भी मरीजों और उनके तीमारदारों की सेवा की।
इस अवसर पर महिला टीम की शाखा प्रमुख शहाना खान ने मरीजों को उनके मौलिक अधिकारों एवं स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया। बाँदा रोटी बैंक के वरिष्ठ प्रवक्ता संजय काकोनियां ने कार्यक्रम में सहयोग करने वाले सभी लोगों का आभार व्यक्त किया।
फल एवं बिस्किट पाकर मरीजों और उनके तीमारदारों ने बाँदा रोटी बैंक की टीम को दुआएं और आशीर्वाद दिया।
कार्यक्रम में संस्थापक/राष्ट्रीय अध्यक्ष रिजवान अली, उपाध्यक्ष मोहम्मद सलीम, संगठन मंत्री सुनील सक्सेना, वरिष्ठ प्रवक्ता संजय काकोनियां, कार्यालय प्रभारी मोहम्मद शमीम, महिला संगठन मंत्री प्रीति शिवहरे, महिला शाखा प्रमुख शहाना खान, शाखा प्रमुख ईदगाह नसीर खान, शाखा प्रमुख खाईपार जगदीश श्रीवास, उप शाखा प्रमुख मर्दन नाका निहाल खान, सदस्य रश्मि सिंह, सचिन साहू, सुरक्षा गार्ड सहित अन्य पदाधिकारी, सदस्य एवं समाजसेवी मौजूद रहे।
बाँदा रोटी बैंक सोसाइटी द्वारा जरूरतमंदों की सेवा का यह अभियान निरंतर जारी है।
#BandaRotiBank #Banda #Humanity #WomenTeam #Seva
Banda, Banda | Sep 28, 2026